{"_id":"6410c605162468f78d0381f4","slug":"record-of-two-villages-not-updated-committee-will-resolve-sonipat-news-c-17-1-93782-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो गांवों का रिकॉर्ड नहीं हुआ अपडेट, कमेटी करेगी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो गांवों का रिकॉर्ड नहीं हुआ अपडेट, कमेटी करेगी समाधान
Wed, 15 Mar 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30: ऋण की किश्त न चुकाने में असमर्थ बुजुर्ग फफकने के बाद मंत्री के सामने अपनी व्यथा सुनाते
सोनीपत। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में गांव राई व असावरपुर की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री न होने का मुद्दा उठाया गया।
पार्षद पुनीत त्यागी ने कहा कि राई और असावरपुर गांव को बसे 200 साल से ज्यादा हो चुका है। राजस्व विभाग दोनों गांवों का रिकॉर्ड अपडेट नहीं कर रहा है। शिकायत देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। इस पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने उपायुक्त के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी गठन कर मामले का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि यह समस्या प्रदेश में विभिन्न गांवों की है। विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। उन्होंने विधायक मोहनलाल बड़ौली की मांग पर सालासर धाम और खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस की सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
लघु सचिवालय में मंगलवार को हुई जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में 10 परिवाद रखे गए। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात परिवाद का निपटान किया गया। गांव खेवड़ा में बायोगैस प्लांट के नाम पर की जा रही खोदाई जांच के दौरान अवैध खनन होने का खुलासा हुआ। खेवड़ा के ग्रामीण की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी की अध्यक्षता में गठित टीम ने जांच की तो पता लगा कि प्लांट के नाम पर खोदाई निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा की गई है। साथ ही प्लांट के साथ अलग जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा था। इस पर टीम ने जांच के दौरान अवैध खनन के मामले में 7.44 लाख की जुर्माना वसूला। साथ ही प्लांट के लिए की गई खोदाई के मामले में नोटिस जारी करके जुर्माना किया है और काम रुकवा दिया है।
मंत्री के सामने फफक पड़े बुजुर्ग
ऋषि कॉलोनी निवासी कुसुम बंसल ने शिकायत दी कि 22 लाख की ऋण की किस्त भरने के लिए फाइनेंस कंपनी उन्हें परेशान कर रही है। इस दौरान उनके ससुर मंत्री के सामने फफक पड़े। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है, जिसके चलते उन्हें किस्त भरने में समस्या आ रही है। उनके बेटे ने वर्ष 2019 में ऋण लिया था। इसके बाद 15 किस्त चुकाई जा चुकी है। इस मामले में उन्होंने उचित समाधान के लिए एलडीएम के नेतृत्व में कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया। यहीं नहीं नगर निगम आयुक्त मोनिका गुप्ता ने हिंदू संस्था के स्कूल में कुसुम के बच्चों को फ्री में पढ़ाने की पेशकश की।
विज्ञापन
कुमासपुर के सतपाल व जयभगवान ने शिकायत दी कि उन्होंने 15 साल पहले प्लॉट लिया था। अब उनके प्लॉट पर ही कुछ लोग निर्माण नहीं करने दे रहे। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इस पर परिवहन मंत्री ने उपायुक्त को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को कहा कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होने पर ही वह निर्माण कार्य करें।
दुकानें सील करने के निर्देश
जुआं गांव के संदीप ने गांव जठेड़ी में अवैध रूप से मीट की दुकान चलाने की शिकायत दी थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने दुकानों को बंद करवा दी है। साथ ही उन्होंने व उनके साथ गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नोटिस भी जारी किए। शिकायतकर्ता संदीप ने कहा कि शाम के समय दुकानें खोली जा रही हैं। इस पर उपायुक्त ने विश्वास दिलाया कि यदि दोबारा दुकानें खोली जाएं तो उनकी शिकायत पर दुकानें सील करवा दी जाएंगी।
विपक्ष ने अपनी भूमिका को ईमानदारी से नहीं निभाया
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत कर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की पर्दाफाश रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पर्दाफाश करने के लिए 9 साल से विपक्ष को किसने रोक रखा था। विपक्ष ने अपनी भूमिका को कभी ईमानदारी से नहीं निभाया और न ही जनता के हितों के लिए कोई आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि यमुना के पांच किलोमीटर की परिधि, पहाड़ों तथा अरावली क्षेत्र में बायोगैस प्लांट न लगाएं। बायोगैस प्लांट के नाम पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। बस पोर्ट निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि सोनीपत समेत फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में नए बस पोर्ट का निर्माण किया जाएगा।