{"_id":"5f9474128ebc3e9bbd5f5818","slug":"ravan-dahan-preparation-sonipat-news-rtk57992599","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के महज जटवाड़ा में कामी रोड पर होगा रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के महज जटवाड़ा में कामी रोड पर होगा रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन
सोनीपत। आज धूमधाम से दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार शहर में सिर्फ जटवाड़ा में कामी रोड पर रावण दहन किया जाएगा। दशहरा पर्व को शांतिपूर्वक मनाने व रावण दहन को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पर्व पर किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पुलिस को सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। वहीं शहर में सनातन धर्म महाबीर दल की तरफ से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसे लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जाम की स्थिति से निपटने को सभी प्रबंध किए गए हैं।
दशहरा पर रावण दहन को लेकर पुलिस ने व्यापक पुलिस प्रबंध किए हैं। इसके लिए रावण दहन स्थल पर पर्याप्त पुरुष व महिला पुलिस बल नियुक्त किया गया है। इस बार सोनीपत शहर में सिर्फ कामी रोड पर रावण दहन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते शहर में अन्य स्थानों पर रावण दहन का बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है। कामी रोड पर डीएसपी डॉ. रवींद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई है। साथ ही अश्वारोही पुलिस को नियुक्ति किया गया है। रविवार को श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जिसे लेकर यातायात पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में लगाया गया है ताकि यातायात निर्बाध चलता रहे। जिला प्रशासन द्वारा अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस व रिकवरी वाहन भी लगाए गए हैं। समारोह स्थल व झांकी निकालने के दौरान बाइक राइडर भी नियुक्त होंगे। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
फैज बाजार से निकाली जाएगी शोभायात्रा
श्री सनातन धर्म महाबीर दल व श्री हनुमान मंदिर राम बाजार सोनीपत की तरफ से विजय दशमी पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हनुमान मंदिर फैज बाजार से गीता भवन, कच्चे क्वार्टर मार्केट, डिस्पेंसरी, दीपक मंदिर, ओल्ड डीसी रोड, झंडी रोड, गीता भवन चौक से वापस फैज बाजार जाकर संपन्न होगी। इसके लिए शहर व सिविल लाइन थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में व्यवस्था संभालेंगे। ट्रैफिक प्रभारी यातायात व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन
रावण दहन के लिए दिए टिप्स
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि आयोजकों को भी अलग से टिप्स दिए गए हैं।
-रावण दहन स्थल के चारों तरफ बैरिकेड लगाएं व लोगों के आने-जाने के लिए रास्ते निर्धारित रखें।
-रावण दहन स्थल के पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था करें।
-समारोह स्थल के निकट पर्याप्त मात्रा में पानी व अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था करवाई जाए।
-शोभा यात्रा, रावण दहन व पार्किंग स्थलों पर स्वयं सेवकों को नियुक्त करें।
-शोभा यात्रा के दौरान मार्ग को अवरुद्ध न करें, बल्कि आने-जाने वालों के लिए एक तरफ से रास्ता रखें।
-पुलिस कर्मचारी व अधिकारी को सहयोग करें।
-प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन करें।
-कोरोना संक्रमण से बचाव को दिए दिशा-निर्देशों का पालन कराएं, अनलॉक-5 की हिदायतों का पालन करें।
अन्य स्थानों पर भी रखी जाए निगरानी
गोहाना, खरखौदा व गन्नौर में रावण दहन करने या शोभायात्रा निकालने की स्थिति पूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थाना प्रभारी को इसे लेकर नजर रखने व सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रखने को कहा गया है।