फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raped a girl on the pretext of marriage

Sonipat News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Raped a girl on the pretext of marriage
खरखौदा। राई क्षेत्र की एक युवती ने खरखौदा क्षेत्र के एक युवक पर मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत खरखौदा पुलिस को दी है। युवती के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह राई क्षेत्र के एक संस्था में रहती थी। जहां उनका पालन-पोषण हुआ। सितंबर 2023 में बालिग होने पर उसे खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव के भाई-बहन अपने साथ घर ले आए। युवक ने शादी करने की बात कही थी। ऐसे में वह कई महीनों से उनके पास ही रह रही थी। युवती का आरोप है कि युवक उसकी बहन बाद में उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

युवती ने युवक पर मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। अब वह शादी भी नहीं कर रहा है। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना में दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed