{"_id":"65ede2a0f124b55cb8047a43","slug":"rajya-sabha-member-announces-rs-41-lakh-for-the-construction-of-sant-kabir-ashram-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115143-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यसभा सदस्य ने संत कबीर आश्रम के निर्माण के लिए की 41 लाख रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यसभा सदस्य ने संत कबीर आश्रम के निर्माण के लिए की 41 लाख रुपये देने की घोषणा
Sun, 10 Mar 2024 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। राज्यसभा सदस्य रामंचद्र जांगड़ा ने कहा कि संत कबीर की शिक्षा व आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं, जिनका अनुकरण करना चाहिए। संत कबीर ने भी मानव के पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाई, जिन्होंने अंधविश्वास के खिलाफ अलख जगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मूर्ति पूजा व पाखंडवाद का सदैव विरोध किया। संत ने मानव सेवा का संदेश दिया। यह बात राज्य सभा सदस्य ने रविवार को संत कबीर आश्रम में कार्यक्रम के दौरान कही है।
राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने संत कबीर आश्रम के निर्माण के लिए सांसद कोटे से दो किश्तों में 41 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश तभी तरक्की करेगा जब सबका साथ होगा और सबका प्रयास होगा। प्रधान मंत्री वर्तमान समय में किसान, गरीब, कमेरे, महिला को एक साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान धानक समाज सुधार शिक्षा सभा के चेयरमैन सुरेश लाठ, गांव रूखी के पूर्व सरपंच राकेश बागड़ी, सुंदर कश्यप, सरोज, नरेन्द्र, संदीप सैनी, अमित वाल्मीकि सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।