फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raised demand for action by protesting against conversion

धर्मांतरण का विरोध जताकर कार्रवाई की उठाई मांग

Sat, 11 Dec 2021 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for action by protesting against conversion
सोनीपत। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने शुक्रवार को सीटीएम व डीएसपी को शिकायत देकर धर्मांतरण का विरोध जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने बताया कि शहर में ईसाई मिशनरियों द्वारा हिंदू लोगों को बहला-फुसलाकर व लालच देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। जिससे हिंदू समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने धर्मांतरण पर रोक लगाने, इस कार्य में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज करने, समाज में अंधविश्वास फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। इस दौरान विहिप के विभाग मंत्री रोहतक आदित्य रोहिल्ला, जिला मंत्री सुभाष गुप्ता, नगर मंत्री विकास मंगला, बजरंग दल संयोजक विक्रम, दीपक, वारिदत्त शास्त्री, मोहन कौशिक, एडवोकेट सुनील, सतीश जांगड़ा, मनीष राई, रूपेंद्र, सविंदर नांगल कलां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed