फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railways: Three trains including Malwa and Dadar Express will remain cancelled up and down for 13 days

Railways: मालवा व दादर एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें अप-डाउन में रहेंगी 13 दिन रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Wed, 04 Sep 2024 06:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 06:31 PM IST
सार

दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य होंगे। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। अंबाला-दिल्ली रूट सहित लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Railways: Three trains including Malwa and Dadar Express will remain cancelled up and down for 13 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य किए जाएंगे। ऐसे में सितंबर में करीब आधा महीना दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की तीन एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों को 13 दिन के लिए रद्द किया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली-अंबाला रूट व लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन


रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मुंबई से अमृतसर रूट पर चलने वाली दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11057) को 4 से 15 सितंबर व अमृतसर से मुंबई रूट की दादर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11058) को 6 से 18 सितंबर तक रद्द किया है। दादर एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 4:44 बजे व शाम को 6:54 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, डॉ. आंबेडकर नगर से कटड़ा रूट पर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12919) 4 से 16 सितंबर और मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12920) 6 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी। मालवा एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन पर सुबह 5:09 बजे व शाम को 7:04 बजे ठहराव निर्धारित है। इसके अलावा आगरा से होशियारपुर रूट पर चलने वाली होशियारपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11905) 5 से 17 सितंबर और (ट्रेन संख्या 11906) 6 से 18 सितंबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव
सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12715) का 16 सितंबर को हजूर साहिब नादेड़ से 270 मिनट की देरी से संचालन किया जाएगा। इसके अलावा सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12716) का 6-7 सितंबर को अमृतसर से 180 मिनट, 8 से 11 सितंबर को 90 मिनट की देरी के साथ परिचालन किया जाएगा। यही ट्रेन 12 से 15 सितंबर को 180 मिनट और 16 को 90 व 17 सितंबर को 150 मिनट की देरी संचालित होगी।


रेलवे दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन व न्यू पृथला (डीएफसीसी) यार्ड के बीच सितंबर माह में रेल कनेक्टिविटी के लिए कार्य किए जाएंगे। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली अप-डाउन की तीन एक्सप्रेस ट्रेनें 13 दिन रद्द रहेंगी। कई गाड़ियों के समय में बदलाव भी किया गया है। यात्रियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed