फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Railway underbridge work in limbo, two wheeler drivers facing problems

Sonipat News: रेलवे अंडरब्रिज का काम अधर में, दोपहिया वाहन चालकों को हो रही परेशानी

Sun, 10 Mar 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Railway underbridge work in limbo, two wheeler drivers facing problems
गन्नौर। अगवानपुर रेलवे फाटक पर अस्थायी अंडरब्रिज के रास्ते का निर्माण लंबे समय से अधर में लटका है। ऐसे में रेलवे फाटक बंद होने पर दोपहिया वाहन चालकों अंडरब्रिज के उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। यदि समय पर अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ तो वाहनों के लिए आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन

अगवानपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने से पहले ही अस्थाई अंडरपास का निर्माण पूरा होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन रेलवे विभाग इसकी सुध ले रहा है। अगवानपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अस्थायी अंडरपास आज भी ज्यों का त्यों पड़ा है। अंडरपास का रास्ता पूरी तरह से कच्चा है। अगवानपुर फाटक रोड से अंडरपास के लिए कच्चा रास्ता बना है, लेकिन दूसरी और राजलूगढ़ी रोड पर निकलने का रास्ता जोखिम भरा है। यहां से वाहन निकालना खतरे से खाली नहीं है, लेकिन मजबूरी में लोग अंडरपास से निकल रहे हैं। जिससे लोगों में रेलवे प्रशासन के प्रति रोष है। वाहन चालकों का आरोप है कि शायद विभागों को हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन


सरकारी रुपयों का हुआ दुरुपयोग

वाहन चालकों का कहना कि रेलवे की ओर से वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे क्राॅसिंग के लिए बनाए अस्थायी अंडरपास व रास्ता निर्माण पर काफी रुपये खर्च कर दिए, लेकिन निर्माण अधूरा छोड़ने की वजह से इसका कोई फायदा उन्हें नहीं मिल रहा है। रेलवे विभाग ने इन रुपयों का दुरुपयोग किया है। फाटक के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए दोनों तरफ आवागमन का रास्ता बनाने के लिए जोरो पर काम चला दिया है, जिससे थोड़े दिन में फाटक पूरी तरह से बंद हो जाएगी। ऐसे में फाटक बंद होने से पहले ही अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए, ताकि लोगों को सुविधा हो और दुर्घटनाओं से बचे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed