{"_id":"6589a23e98c9c67919028d90","slug":"railway-trial-of-two-new-vande-bharats-on-delhi-ambala-route-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: दिल्ली-अंबाला मार्ग पर दो नई वंदेभारत का ट्रायल, नई दिल्ली से अमृतसर व पुरानी दिल्ली से कटरा तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: दिल्ली-अंबाला मार्ग पर दो नई वंदेभारत का ट्रायल, नई दिल्ली से अमृतसर व पुरानी दिल्ली से कटरा तक चलेगी
Mon, 25 Dec 2023 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 09:09 PM IST
सार
नई दिल्ली से अमृतसर और पुरानी दिल्ली से कटरा तक वंदेभारत ट्रेन चलाई जाएगी। वर्तमान में दो वंदेभारत ट्रेन का परिचालन किया जाता है। अब दो और तेज गति की ट्रेन चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन से ट्रायल के दौरान गुजरती वंदेभारत ट्रेन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे दिल्ली-अंबाला मार्ग पर दो नई हाई स्पीड ट्रेन वंदेभारत चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वंदेभारत ट्रेन का ट्रायल लिया गया है। इनमें एक ट्रेन नई दिल्ली से कटरा तक चलाई जाएगी। जबकि दूसरी पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलाई जाएगी। अधिकारियों की माने तो दोनों ट्रेन का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान समय में उत्तर रेलवे की तरफ से दिल्ली-अंबाला रूट पर दो वंदेभारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसमें से एक ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच चलाई जा रही है। जबकि दूसरी नई दिल्ली से ऊना के बीच। यात्रियों के समय की बचत करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से रेलवे ने इस रूट पर दो और वंदेभारत ट्रेन का परिचालन करने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि नए साल में यात्रियों को इन ट्रेनों की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
तैयारियों में जुटे अधिकारी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों वंदेभारत ट्रेनों के परिचालन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए अन्य ट्रेनों का शेड्यूल भी देखा जा रहा है, ताकि इससे अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो। दोनों ट्रेनों का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
एक वंदेभारत ट्रेन नई दिल्ली से कटरा और दूसरी पुरानी दिल्ली से अमृतसर के बीच चलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ट्रेनों का शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। -दीपक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।