{"_id":"67b636113f2acb38a90ddabd","slug":"railway-traffic-block-four-trains-cancelled-delayed-by-several-hours-passengers-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1001-132556-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे यातायात ब्लॉक : चार ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से चली, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे यातायात ब्लॉक : चार ट्रेनें रद्द, कई घंटों देरी से चली, यात्री रहे परेशान
Thu, 20 Feb 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 35- सोनीपत स्टेशन पर पहुंची अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरते यात्री। संवाद
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग के सोनीपत रेलवे स्टेशन पर चल रहे फुट ओवरब्रिज पर गार्डर रखने के कार्य के चलते बुधवार को भी रेलवे यातायात बाधित रहा। रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते बुधवार को लंबी दूरी की चार ट्रेनें रद्द रही, वहीं कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के रद्द रहने से कुछ यात्रियों ने जहां बसों का रुख तो किया तो कुछ ने अपनी यात्रा ही स्थगित कर दी।
सोनीपत रेलवे स्टेशन का 29 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे की तरफ से चार दिन तक तीन-तीन घंटे का रेलवे यातायात ब्लॉक लिया गया है, जिस कारण ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से पीछे के स्टेशनों पर ही कई घंटे रोककर चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ जम्मू स्टेशन व जालंधर कैंट स्टेशन पर भी विकास कार्यों को लेकर 20 फरवरी तक यातायात ब्लॉक लिया गया है। ऐसे में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर बुधवार को लंबी दूरी की चार ट्रेनें रद्द रही तो कई घंटों देरी से चली, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा।
यह ट्रेनें रहीं बाधित
गाड़ी संख्या 12311/12 नेताजी एक्सप्रेस, 12310 संबलपुर एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12413/14 पूजा एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं गाड़ी संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 3:00 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 7:45 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 4:20 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 01:10 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 2:40 घंटे, 03309 जम्मू तवी गरीब रथ स्पेशल 10:00 घंटे की देरी से चली। 20434 जम्मू मेल 02:05 घंटे, 20433 जम्मू मेल 01:30 घंटे, 12498 शान ए पंजाब 1:15 घंटे की देरी से चली। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर गार्डर रखने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए रेलवे यातायात ब्लॉक लिया गया है। जिस कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है। कार्य पूरा होते ही ट्रेनें निर्धारित समय से चलने लगेंगी।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल