{"_id":"653abcede215a33c1f021177","slug":"railway-station-security-increased-after-threat-from-terrorist-organization-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8436-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आतंकी संगठन की धमकी के बाद बढ़ाई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आतंकी संगठन की धमकी के बाद बढ़ाई रेलवे स्टेशन की सुरक्षा
Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। आतंकी संगठन लश्कर लश्कर-ए-तैयबा के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद आरपीएफ ने सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी कर्मचारी हर आने-जाने वाले यात्रियों पर पैनी निगाह रखे हुए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर लगाए गए सीसीटीवी से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से यमुनानगर के जगाधरी में भेज गए पत्र में 26 नवंबर को अंबाला कैंट, यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, सोनीपत, शिमला, चंडीगढ़, सहारनपुर सहित अंबाला मंडल में पड़ने वाले कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जगाधरी रेलवे पुलिस को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खूफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है और रेलवे स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आरपीएफ प्रभारी युद्धवीर सिंह का कहना है कि धमकी भरा पत्र मिलने की सूचना मिली है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखी जा रही है।