फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   raid on businessman house, sonipat

शहर में मिशन रोड पर व्यापारी के घर व प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम का छापा

Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
raid on businessman house, sonipat
सोनीपत। शहर में एक व्यापारी के घर और प्रतिष्ठान पर सीजीएसटी और एसजीएसटी की टीम के संयुक्त रूप से छापा मारने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना देर शाम तक अन्य व्यापारियों के पास तक पहुंच गई और इससे हड़कंप मच गया। टीम ने देर शाम तक व्यापारी के यहां रिकार्ड खंगाला और उसके बाद वहां से चली गई। उनके यहां किस तरह की कार्रवाई की गई है, इस बारे में किसी को नहीं बताया गया।
विज्ञापन

शहर में मिशन रोड पर व्यापारी के यहां वीरवार को सीजीएसटी के दिल्ली व एसजीएसटी की टीम छापा मारने पहुंची। टीम ने व्यापारी के यहां रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यापारी के बेटे का दिल्ली में व्यापार है और वहां के इनपुट क्रेडिट को लेकर यहां छापा मारा गया। सीजीएसटी की टीम ने कई घंटे तक व्यापारी के घर व प्रतिष्ठान पर रिकार्ड खंगाला और उनके व्यापार से संबंधित सभी कागजात भी देखे। सीजीएसटी के छापा मारने की सूचना शहर में फैल गई और यह सूचना अन्य व्यापारियों के पास तक पहुंची तो उनमें हड़कंप मच गया। हालांकि यह किसी को नहीं पता चल सका कि टीम को रिकार्ड में कोई गड़बड़ी मिली या उनको सबकुछ सामान्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed