फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Raid by CM Flying and Excise Department in Sonipat, accused was serving liquor by opening illegal premises

Sonipat: सीएम फ्लाइंग व आबकारी विभाग की रेड, आरोपी चिकन प्वाइंट में अवैध अहाता खोल पिला रहा था शराब

Sat, 06 Apr 2024 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 06 Apr 2024 01:29 PM IST
सार

सोनीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आबकारी विभाग की टीम ने अवैध अहाते पर छापेमारी की है। टीम को पांच मेज व 22 कुर्सी रखी मिली, जिस पर सात लोग शराब पी रहे थे। आबकारी निरीक्षक के बयान पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Raid by CM Flying and Excise Department in Sonipat, accused was serving liquor by opening illegal premises
मौके पर मौजूद अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के हुडा पार्क के पास स्थित चिकन प्वाइंट में छापा डालकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व आबकारी विभाग की टीम ने अवैध अहाता पर छापा डाला है। टीम को वहां सात लोग शराब व बीयर पीते मिले हैं। आबकारी विभाग के निरीक्षक ने संचालक के खिलाफ सेक्टर-27 थाना में शिकायत देकर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


आबकारी विभाग के निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम को सूचना मिली थी कि हुडा पार्क के पास बनीज चिकन प्वाइंट में अवैध अहाता चलाया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक सुनील कुमार के साथ आबकारी की टीम मौके पर पहुंची। वहां पर टीम को दिल्ली कैंप का राजकुमार मिला। उसने चिकन प्वाइंट के परिसर में राजकुमार ने दुकान के सामने खुले में पांच मेज रखकर 22 कुर्सी डाल रखी थी।
विज्ञापन


दो मेज पर सात लोग शराब व बीयर पीते मिले। राजकुमार ने बताया कि उसने दुकान फरीदाबाद के राजीव कुमार से एक साल पहले 10 हजार रुपये महीना किराए पर ली थी। वह दुकान पर चिकन, पनीर, चाप, पानी सोढा आदि बेचता है। लोग ठेके से शराब लाकर यहां बैठकर पी लेते हैं। जिससे उनका सामान बिक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। चिकन प्वाइंट संचालक से शराब पिलाने के लिए लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। आरोपी को सेक्टर-27 थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed