फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rahul Gandhi taunts BJP in Sonipat, Said- Modi TRP bubble has burst, this is government of billionaires

सोनीपत में राहुल गांधी का BJP पर तंज: कहा- मोदी की TRP का गुब्बारा फटा, ये सरकार अरबपतियों की

Wed, 22 May 2024 06:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 May 2024 06:26 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार बनते ही पहली कलम से अन्नदाता का कर्ज मुक्त होगा। अग्निवीर योजना कूड़ेदान में जाएगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi taunts BJP in Sonipat, Said- Modi TRP bubble has burst, this is government of billionaires
सोनीपत में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा। किसानों का कर्ज एक बार ही नहीं आवश्यकता होने पर दूसरी बार भी माफ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को फाड़कर डस्टबिन में डाला जाएगा। देश में एक साथ दो तरह के शहीद नहीं हो सकते। साथ ही कहा कि हरियाणा ने सदैव देश को नई राह दिखाई है।

विज्ञापन


वह बुधवार को तीसरे पहर में नई अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में आयोजित 'न्याय का हक' महासभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी के भाषण के केंद्र में युवा, महिला, किसान, बेरोजगारी रही। राहुल गांधी 2 बजकर 44 मिनट पर मंच पर पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने 2 बजकर 56 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया और 29 मिनट तक केंद्र सरकार की कमियों को गिनाते रहे। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने जिस संविधान को लेकर लड़ाई लड़ी थी उसे ही भाजपा बदलना चाहती है।
विज्ञापन


भाजपा इस किताब को फेंकना चाहती है। साथ ही कहा कि भाजपा व मोदी में इतनी हिम्मत नहीं है और न ही वह उनको ऐसा करने देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। देश में 22-25 लोग नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग कर रहे हैं। मोदी की टीआरपी का गुब्बारा अब फट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सरकार अरबपतियों की सरकार है। अदाणी और अंबानी की सरकार है। आज अग्निवीर योजना के कारण सेना आर्मी सेंटर खाली पड़े हैं। कोई भर्ती नहीं होना चाहता। उनकी सरकार आते ही अग्निवीर योजना का फाड़कर डस्टबिन में डाल देंगे। देश में दो तरह के शहीद नहीं हो सकते। मोदी ने सेना को दो हिस्सों में बांट दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने अमीरों का जितना कर्ज माफ किया है उतना ही रुपया गरीब, किसानों और मजदूरों को दिया जाएगा। हम 5 जून को सरकार बनते ही यह ऐतिहासिक काम करने जा रहे हैं। देश के सभी गरीब परिवार के लोगों की लिस्ट बनेगी। परिवार की महिला के खाते में साढ़े आठ हजार रुपये डाले जाएंगे।

करोड़ों परिवारों को एक लाख रुपये मिलेगा। हरियाणा की महिलाओं के साथ-साथ देश की महिला 16 घंटे काम करती हैं। नरेंद्र मोदी ने अंबानी और अडानी को जो रुपये दिए वह उन्होंने विदेशों में खर्च किए है और हम जो रुपये देश के लोगों को देंगे वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। प्रधानमंत्री ने छोटी फैक्ट्रियों को बंद कर दिया है। चीन के सामान को बेचा जा रहा है, हमारे सिस्टम में सच्चा मेक इन इंडिया होगा।


किसान तीन चीज चाहता: राहुल गांधी
राहुल ने कहा कि किसान तीन चीज चाहता है। कर्ज माफ होना चाहिए, किसानों के लिए एक सिस्टम बनाया जाएगा। किसानों के लिए फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून लागू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश को हरियाणा ने सदैव नई राह दिखाई है। खेलों में हरियाणा सर्वोपरि रहा है। मनरेगा में किसानों को 400 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी देंगे। इनके नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोली है। हरियाणा में और मोहब्बत के बाजार खोल दीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed