{"_id":"61f2f2c3a26c6d50bf2f9243","slug":"rack-of-two-thousand-metric-tons-of-urea-installed-farmers-will-get-relief-sonipat-news-rtk6367840129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक लगा, किसानों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक लगा, किसानों को राहत
विज्ञापन
सोनीपत में रेलवे स्टेशन पर लगे रैक से ट्रक में यूरिया खाद लोड करते श्रमिक। संवाद
- फोटो : Sonipat
किसानों के लिए राहत की खबर है। वीरवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 2 हजार मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद पहुंची है। दो दिनों में यह खाद विक्रेताओं तक पहुंच जाएगी, जिसके बाद किसान खाद प्राप्त कर पाएंगे। जनवरी में जिले में 11 हजार एमटी यूरिया खाद की डिमांड बनी हुई थी, लेकिन फिलहाल खाद कम ही उपलब्ध थी, जिसके कारण किसानों को दिक्कत आ रही थी।
रबी सीजन में जिले में 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। जनवरी में हुई बारिश के बाद यूरिया की डिमांड भी बढ़ गई है। ऐसे में कृषि विभाग ने मुख्यालय को खाद की डिमांड भेजी थी। वीरवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खाद का रैक लगा, जिससे अगले दो से तीन सप्ताह तक खाद की डिमांड कंट्रोल में रहेगी। फरवरी में भी यूरिया की डिमांड बनी रहती है।
डीएपी व पोटाश भी होगी किसानों के लिए उपलब्ध
यूरिया के साथ-साथ वीरवार को डीएपी व पोटाश का रैक भी लगा है। सोनीपत के किसानों के लिए जहां 200 एमटी डीएपी खाद रेलवे स्टेशन पर उतारी गई है, वहीं पोटाश की मात्रा भी 100 एमटी है। ऐेसे में किसानों को डीएपी व पोटाश की कमी भी नहीं खलेगी। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वह फसलों में आवश्यकता से अधिक खाद का छिड़काव न करें।
विज्ञापन
वर्जन
बारिश के बाद खाद की डिमांड बढ़ गई थी। वीरवार को 2 हजार एमटी यूरिया खाद, 200 एमटी डीएपी खाद व 100 एमटी पोटाश मंगवाई गई है। दो दिन में खाद विक्रेताओं से किसान खाद खरीद सकते हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
- डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत