{"_id":"66c8c58ff60a0a85bd0a6742","slug":"race-for-admission-another-unit-of-plastic-processing-operator-started-in-iti-admissions-can-be-taken-till-31st-august-sonipat-news-c-197-1-snp1002-123403-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की दौड़ : आईटीआई में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर की एक और यूनिट शुरू, 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले की दौड़ : आईटीआई में प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर की एक और यूनिट शुरू, 31 अगस्त तक ले सकेंगे दाखिले
Fri, 23 Aug 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सोनीपत आईटीआई में विद्यार्थियों को राहत देते हुए प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर (पीपीओ) की एक और यूनिट शुरू की है। इसकी 20 सीटों पर विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में आवेदन कर अपना रैंक कार्ड जमा करवाते हुए दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। आईटीआई में पीपीओ की एक और यूनिट शुरू होने से विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चार चरणों में चली दाखिला प्रक्रिया के बावजूद जिले की सभी आईटीआई में 40 से 50 फीसदी तक सीटें रिक्त रह गई थी। रिक्त सीटों पर दाखिले करने के लिए विभाग ने ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया शुरू की, जोकि 31 अगस्त तक जारी रहेगी। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि पीपीओ ट्रेड में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग से इस ट्रेड की यूनिट शुरू करने की मांग की गई थी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने मांग को मानते हुए पीपीओ की 20 सीट की यूनिट शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जा रहे दाखिले
सोनीपत आईटीआई की 34 ट्रेड्स की 1022 सीटों पर चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक 832 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जबकि 190 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिले दिए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को सुबह संबंधित आईटीआई में अपना रैंक कार्ड जमा करवाना होता है। दोपहर तक मेरिट सूची जारी कर दी जाती है। शामिल विद्यार्थियों को शाम तक दाखिला दिया जाता है। सीट अलॉट होने के बाद विद्यार्थियों को उसी दिन रात 12 बजे तक फीस जमा करवानी होती है। फीस जमा होने के बाद ही उस सीट पर दाखिला सुनिश्चित माना जाता है। फीस जमा नहीं होने की सूरत में आगामी दिन उस सीट को रिक्त मानकर उस पर दाखिला दे दिया जाता है।
विज्ञापन
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। पीपीओ में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक और यूनिट शुरू की गई है। जिसका विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।
- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत