{"_id":"61a9202edc09417923676ac7","slug":"queue-of-patients-rules-to-protect-against-corona-being-broken-sonipat-news-rtk631580136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की लग रही कतार, टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की लग रही कतार, टूट रहे कोरोना से बचाव के नियम
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में कोविड नियमों का पालन किए बिना उपचार कराने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवा
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सर्दी बढ़ने के बावजूद जिले में बुखार व डेंगू के मरीज कम नहीं हो रहे। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना मरीजों की कतार लग रही है। इतना ही नहीं अस्पताल में बढ़ती भीड़ के बावजूूद कोरोना नियमों की भी पालन नहीं हो रहा है। जिले में कोरोना के चार एक्टिव केस होने के बावजूद जिला अस्पताल में मरीज व उसके तीमारदार सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। इसके साथ मास्क लगाना भी भूल रहे हैं। अस्पताल व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार बरती जा रही इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है। सर्दी में बुखार व डेंगू के मरीज कम नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। इसको नियंत्रित करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सफल नहीं हो रहे।
डेंगू के 10 नए मरीज मिले
मौसम परिवर्तन के साथ लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में जिला नागरिक अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों के पास ओपीडी ज्यादा होने के कारण मरीजों का नंबर देरी से आ रहा है। अस्पतालों में लैब के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के रिकॉर्ड मरीज मिल रहे हैं। वीरवार को 10 नए मरीज मिले हैं और जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 943 तक पहुंच गया है। जिला नागरिक अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए दो कमरों में ओपीडी लग रही है, ताकि मरीजों की जल्द जांच कर उन्हें उपचार दिया जा सके। रक्त जांच कराने के लिए लैब के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। रोजाना 100 से ज्यादा मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
-
अस्पताल में ही उड़ रही कोरोना नियमों की धज्जियां
जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की भीड़ लग रही है। मरीज व उसके तीमारदार कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मरीजों ने मास्क से दूरी बना ली है। अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे मरीज सोशल डिस्टेंस का पालन तक नहीं कर रहे। मरीजों व तीमारदारों की ओर से बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिले में कोरोना के मामले फिर से एक्टिव हो रहे है। गोहाना शहर में एक मरीज के ठीक होने के बाद भी एक्टिव मरीजों की संख्या चार है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके लिए सुरक्षा गार्डों को बुलाकर कोविड-19 के नियमों का पालन करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों व तीमारदार अस्पताल में सामाजिक दूरी का पालन कर सके। कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
- डॉ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल
वर्जन
शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण लोग जल्द बीमार हो रहे है। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होने के बाद ब्लड सैंपलिंग भी ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण डेंगू का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुुंच गया। ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी आने लग गई है। जल्द ही डेंगू पर नियंत्रण कर लिया जाएगा।
- डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी