{"_id":"68795bbd3406c2847e085b01","slug":"pwd-deviated-from-the-target-of-building-foot-overbridge-time-passed-even-the-base-is-not-ready-sonipat-news-c-197-1-snp1008-139488-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फुट ओवरब्रिज निर्माण के लक्ष्य से भटका पीडब्ल्यूडी, समय बीता, बेस भी नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फुट ओवरब्रिज निर्माण के लक्ष्य से भटका पीडब्ल्यूडी, समय बीता, बेस भी नहीं तैयार
विज्ञापन
सोनीपत। नरेला रोड स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के पास निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का निर्माण समय अवधि बीतने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सितंबर 2024 में फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू किया गया था। इसे मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन विभाग अपने लक्ष्य से भटक चुका है।
तीन माह ज्यादा बीत जाने के बावजूद विभाग फुट ओवरब्रिज के पिलर खड़े करने में उलझा हुआ है। विभाग ने सोनीपत-नरेला रोड पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए नवंबर 2022 में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा था। मुख्यालय से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 6 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया था।
इसके बाद विभाग ने एक साल 10 माह की देरी के बाद फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया था। लोगों के साथ विवि के कर्मचारियों व विद्यार्थियों को आवास व छात्रावास तक आवागमन में सड़क पार कर जोखिम न उठाना पड़े, इसी उद्देश्य से फुट ओवरब्रिज निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि फुट ओवरब्रिज पर खर्च होने वाला बजट का खर्च विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उठाया जा रहा है। इसके बावजूद विभाग कार्य में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
फुट ओवरब्रिज निर्माण का उद्देश्य
सोनीपत-नरेला रोड स्थित विश्वविद्यालय दो भागों में बना है। यहां करीब 6 मीटर ऊंचे फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रोड के एक तरफ जहां विश्वविद्यालय परिसर है तो दूसरी ओर छात्रावास व आवास हैं। ऐसे में कर्मचारियों व विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए सड़क पार करनी पड़ती है। रोड पर बढ़ते यातायात के चलते हादसा होने का अंदेशा भी बना रहता है। इसी उद्देश्य से विवि प्रशासन ने वर्ष 2022 में विभाग से फुट ओवरब्रिज के निर्माण की मंजूरी मांगी थी।
दोनों ओर लिफ्ट का भी प्रावधान
विश्वविद्यालय के पास कुल तैयार 6 करोड़ रुपये के बजट में तीन कार्य शामिल रहेंगे। फुट ओवरब्रिज के साथ सुविधाजनक रोड बनाने के साथ दोनों ओर लिफ्ट लगाने का प्रावधान भी रखा गया है। इससे लोगों के साथ विवि कर्मचारियों व विद्यार्थियाें को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के लिए सुविधा मिल सकेगी।
--
सोनीपत-नरेला रोड पर चल रहे फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य की अवधि को बढ़ा दिया गया है। विभाग ने अब 15 अगस्त तक कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग