फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pushpa used to make reels and plays on social issues

Sonipat News: सामाजिक मुद्दों पर रील और नाटक बनाती थी पुष्पा

Tue, 07 Oct 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pushpa used to make reels and plays on social issues
सोनीपत। गांव हरसाना कलां में किराए पर रहने वाली पुष्पा सोशल मीडिया पर सामाजिक मुद्दों पर रील व नाटक बनाती थी। रील व नाटकों के जरिए हजारों दिलों में जगह बनाने वाली यूट्यूबर पुष्पा अब इस दुनिया में नहीं रही। सामाजिक मुद्दों और पारिवारिक मूल्यों पर अपने छोटे-छोटे नाटकों से लोगों को जागरूक करने वाली पुष्पा की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन


करीब एक साल से हरसाना कलां में किराये पर रहकर संदीप के साथ यू ट्यूब चैनल चलाने वाली पुष्पा के सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर थे। उनके फेसबुक पर 5.6 के व इंस्टाग्राम पर 31.1 के फॉलोअर थे। वह समाज में बेटी बचाओ, पक्षी संरक्षण, नशामुक्ति और पारिवारिक रिश्तों जैसे विषयों पर रील बनाती थी। उनकी एक रील जिसमें वह घायल पक्षी को बचाने का संदेश देती दिखी थी, ने लोगों के दिलों को छू लिया था।
विज्ञापन

दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया

पुष्पा की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज आठ साल की बानी और तीन साल की सिया के सिर से मां का साया उठ गया। पांच भाई-बहनों में सबसे जीवट मानी जाने वाली पुष्पा अब सिर्फ यादों में रह गई है। दस साल पहले पिता को खो चुकी पुष्पा की तीन बहन व एक भाई है। गांव रिंढाणा की रहने वाली पुष्पा के परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed