{"_id":"608194a58ebc3ebf8277c746","slug":"protesting-farmers-not-agree-on-corona-test-but-says-yes-to-vaccination-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: धरने पर बैठे किसानों ने कोरोना जांच करवाने से किया इनकार, वैक्सीन के लिए हैं तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: धरने पर बैठे किसानों ने कोरोना जांच करवाने से किया इनकार, वैक्सीन के लिए हैं तैयार
Thu, 22 Apr 2021 08:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:52 PM IST
सार
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार उनको कोरोना का डर दिखाकर उठाना चाहती है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। हालांकि वह कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करेंगे और वैक्सीन भी लगवाएंगे।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हुए किसान।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानून रद्द कराने की मांग के लिए दिल्ली-हरियाणा के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने कोरोना जांच करवाने से इनकार कर दिया है। हालांकि किसान वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने सभी किसानों से इसके लिए अपील की और सरकार से धरनास्थलों पर वैक्सीनेशन शिविर लगाने के लिए कहा है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार उनको कोरोना का डर दिखाकर उठाना चाहती है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। हालांकि वह कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करेंगे और वैक्सीन भी लगवाएंगे।
इससे पहले गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हरियाणा की सीमा पर बैठे किसानों के साथ बैठक की। इसमें उन्हें कोविड की जांच और वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि धरने पर बैठै किसानों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। आंदोलन अपनी जगह है और सुरक्षा अपनी जगह है। सरकार की तरफ से डीसी व एसपी उनसे मिलने गए थे, लेकिन बात नहीं हो पाई। फिर से अधिकारी किसान नेताओं से मिलेंगे और बात करेंगे कि किसानों को वैक्सीन भी लग सके और उनका कोरोना टेस्ट भी हो सके।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि बहुत संख्या में लोग कोरोना के लक्षण आने के बावजूद जांच न करवाकर इधर-उधर से दवा लेकर खा रहे हैं। इस कारण संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि जिसको भी कोरोना के लक्षण हैं, अगर वह किसी प्राइवेट डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर इलाज करने से पहले उसकी कोरोना जांच करवाएं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इलाज करें। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज को कोरोना अस्पताल भेजें।