फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest by blocking the road at the main gate

Sonipat News: मुख्य गेट पर रास्ता रोककर धरना प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2024 06:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Protest by blocking the road at the main gate
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों की हड़ताल बुधवार को 17वें दिन भी जारी रही। उन्होंने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर रास्ता रोककर धरना दिया और सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की गाड़ियां निगम कार्यालय में घुसने नहीं दी।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कर्मचारियों के शिष्टमंडल से गेट बंद करके धरना देने का कारण पूछा तो शिष्टमंडल ने बताया कि आज तक उनका एक भी काम नहीं हुआ है, केवल वार्ता ही हो रही हैं। तब संयुक्त आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से ठेकेदारों की तरफ से जमा कराई गई सूची की जांच कराई तो केवल एक महीने का रिकॉर्ड मिला, बाकी गायब था। इसके बाद संयुक्त आयुक्त के अनुरोध पर धरने को मुख्य गेट से हटाकर पहले वाले स्थान पर देना शुरू किया गया। धरने की अध्यक्षता प्रधान मुकेश टांक ने की और संचालन राज्य पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया।कर्मचारी युधिष्ठिर, अनिल कुमार, सावन कुमार सहित अन्य ने बताया कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक धरना और हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। नगर निगम की जनस्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजा जाए। कर्मचारियों का रोका गया वेतन तथा ईपीएफ दिया जाए। इसके अलावा एक ऑपरेटर से कई-कई ट्यूबवेल चलवाना बंद किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed