फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Protest Against Giving Ticket to Relative: Villagers Burn Effigy of BJP State President

Sonipat News: रिश्तेदार को टिकट देने का विरोध, ग्रामीणाें ने जलाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला

Tue, 28 Apr 2026 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Giving Ticket to Relative: Villagers Burn Effigy of BJP State President
फोटो : सोनीपत के गांव जाट जोशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ​खिलाफ विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत: प
सोनीपत। गांव जाट जोशी में देर शाम ग्रामीणों की बैठक हुई। निगम चुनाव के चलते ग्रामीणों ने वार्ड 8 में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की ओर से अपने रिश्तेदार को टिकट दिए जाने का विरोध जताया और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का पुतला जलाया।
विज्ञापन

जाट जोशी के पूर्व प्रधान गोवर्धन हुड्डा, जयवीर हुड्डा, कृष्ण हुड्डा, राजेंद्र ने बताया कि दिसंबर 2020 में हुए नगर निगम चुनाव में बीजेपी की तरफ से पुनीत राई ने चुनाव लड़ा था। वर्तमान भाजपा प्रत्याशी कुणाल कौशिक की मां कविता ने पुनीत के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसमें पुनीत राई पार्षद बने थे।
विज्ञापन

इस बार भाजपा की ओर से पुनीत के बजाय कुनाल को टिकट देने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार भाजपा के उम्मीदवार को हराने और अपने रिश्तेदार को जिताने के लिए स्वयं प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल और उनके भाई माईराम ने घर-घर जाकर वोट मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पूर्ण रूप से पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन था और इसी आधार पर इन दोनों को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए था, परंतु इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग करते हुए कि प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को तुरंत प्रभाव से अध्यक्ष पद से निष्कासित किया जाना चाहिए।

कहा कि साथ ही एक जांच कमेटी का गठन किया जाना चाहिए जो कि उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच कर सके। अगर जांच में आरोप सही पाए जाए तो मोहन लाल बड़ौली व माईराम कौशिक को पार्टी से भी निष्कासित किया जाना चाहिए। इस दौरान मनीष राई, मनजीत तिहाड़ा समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

फोटो : सोनीपत के गांव जाट जोशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत: प

फोटो : सोनीपत के गांव जाट जोशी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत: प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed