फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   prostitution case: bail plea of two dhaba operators rejected

देह व्यापार मामला : दो ढाबा संचालकों की जमानत याचिका खारिज

Tue, 17 Aug 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
prostitution case: bail plea of two dhaba operators rejected
सोनीपत। मुरथल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने ढाबों पर देह व्यापार के मामले से पर्दा उठाया था। एक ढाबे पर तो विदेशी युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। टीम ने मुरथल के तीन ढाबों से 12 युवतियां व पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी दो ढाबा संचालकों ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिनकी याचिका को खारिज कर दिया गया है। इनमें एक फरार आरोपी ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत व गिरफ्तार आरोपी ने सेशन कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुरथल के वेस्ट-इन ढाबे का संचालक राजेंद्र कौशिक पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। तब से पुलिस उसकी धरपकड़ में लगी है। अभी तक राजेंद्र कौशिक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। उसने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया, जिसको न्यायालय ने खारिज कर दिया है। पुलिस के अनुसार उसको जांच अधिकारी के सामने उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं हैप्पी ढाबा मालिक देवेंद्र को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया था। उसको जेल भेज दिया गया था। वह तब से जेल में ही है। आरोपी को सेशन कोर्ट ने उसको जमानत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान व तुर्की की युवतियों से कराई जा रही थी वेश्यावृत्ति
पुलिस ने उजबेकिस्तान की दो व तुर्की की एक युवती को देह व्यापार के आरोप में पकड़ा था। तब से विदेशी युवतियां जेल में बंद हैं। पुलिस सूत्रों का कहा है कि इनका वीजा भी खत्म हो गया था। इसकी जानकारी के लिए एसपी सोनीपत की ओर से डीजीपी को पत्र भेजा गया था। डीजीपी कार्यालय से मुख्य सचिव हरियाणा और वहां से विदेश मंत्रालय को पत्राचार कर वीजा की जानकारी मांगी है। अब इसके लिए मुख्य सचिव कार्यालय से रिमाइंडर भेजा गया है।

क्या बोले जांच अधिकारी पढे़
ढाबा संचालक राजेंद्र कौशिक और देवेंद्र की जमानत याचिका खारिज हो गई है। पुलिस टीम मामले में फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास कर रही है। - कटार सिंह, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed