फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prostitution and gambling was going on in the dhabas of Murthal, 12 girls including 3 foreigners were caught

मुरथल के ढाबों में चल रहा था देह व्यापार व जुआ, 3 विदेशी समेत 12 युवतियां पकड़ीं

Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prostitution and gambling was going on in the dhabas of Murthal, 12 girls including 3 foreigners were caught
जीटी रोड स्थित मुरथल के ढाबों पर देह व्यापार के साथ जुआ खेला जा रहा था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने स्थानीय पुलिस व एसडीएम के साथ छापा मारकर 12 युवतियों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं। 12 युवतियों व तीन युवकों को देह व्यापार व नौ युवकों को जुआ खेलते दबोचा गया। जुआ खेलते पकड़े गए युवकों से 1.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। टीम नौ ढाबों की जांच कर चुकी थी।
विज्ञापन

मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार, नशे का धंधा होने के साथ ही जुआ खेले जाने की जानकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को मिली थी। जिसके आधार पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मुरथल के ढाबों पर छापा मारा गया। अलग-अलग नौ टीमों ने एक साथ रात करीब नौ बजे ढाबों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस व एसडीएम सोनीपत भी उनके साथ रहीं। टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियां व तीन युवकों को पकड़ा। सभी को देह व्यापार में काबू किया गया। नौ युवतियां दिल्ली, तीन युवतियां उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की रहने वाली हैं। एक टीम ने ब्राउन स्टोन ढाबे पर छापा मारा। वहां से नौ युवकों को जुआ खेलते पकड़ा गया। उनके 1.63 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक सोनीपत, दिल्ली व यूपी के बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान नौ ढाबों पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान ढाबों पर मची भगदड़
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुरथल के ढाबों पर भगदड़ मच गई। एक साथ कई ढाबों पर छापा मारने से लोग वहां से भागते दिखाई दिए। समाचार भेजे जाने तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, मुरथल थाना और एसडीएम की टीम मौके पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल के ढाबों पर अनैतिक कार्य होने की शिकायत मिली थी। उसके आधार पर छापा मारा गया। देह व्यापार और जुआ खेलते हुए 24 आरोपियों को पकड़ा गया है। अभी कार्रवाई जारी है। 12 युवतियां और 12 युवकों को पकड़ा जा चुका है। इनमें से नौ युवक जुआ खेलते मिले हैं। मामले में मुरथल थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- अजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed