फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Proposal to fix fare sent before operation of e-buses

Sonipat News: ई-बसों के संचालन से पहले भेजा किराया तय करने का प्रस्ताव

Tue, 23 Jun 2026 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Jun 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Proposal to fix fare sent before operation of e-buses
फोटो : सोनीपत से कुंडली बॉर्डर जाने वाली ई-बस में सवार होते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। बस अड्डे से दिल्ली अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) तक ई-बसों का संचालन करने के लिए किराये में काफी अंतर आ रहा है। सोनीपत-दिल्ली के बीच ई-बस संचालन के लिए किराया 85 रुपये बन रहा है जबकि हरियाणा रोडवेज की एसी बस का किराया 67 रुपये प्रति यात्री है।
किराये में काफी ज्यादा अंतर होने के कारण ई-बसों का संचालन नामुमकिन है। ऐसे में बसों के किराये में समानता लाने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से सरकार को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ओर से 13 नवंबर 2025 से सोनीपत-दिल्ली के बीच वातानुकूलित ई-बस सेवा शुरू की गई है। डीटीसी की तीन ई-बसें रोजाना सुबह-शाम चल रही हैं। यात्रियों से 50 किमी के लिए 67 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य बसों में यात्री को दिल्ली तक 45 रुपये किराया देना पड़ता है। हरियाणा की ई-बसों का किराया सोनीपत से दिल्ली के बीच 85 रुपये रुपये बन रहा है। ऐसे में किराये में असमानता होने के कारण हरियाणा की ई-बसों का संचालन दिल्ली आईएसबीटी तक नहीं हो रहा है।
कुंडली बॉर्डर तक ही चल रहीं एसी ई-बसें

सोनीपत बस अड्डे से हरियाणा की पांच एसी ई-बसों का संचालन कुंडली बॉर्डर तक किया जा रहा है। सोनीपत में ई-बस सेवा 26 जनवरी 2025 से शुरू की गई थी। चंडीगढ़ व दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों की पहली मांग एसी बसों की हो रही है।
रोडवेज की एसी बस का संचालन सोनीपत से चंडीगढ़ और दिल्ली किया जा रहा है। वहीं, ई-एसी बस का संचालन सोनीपत से कुंडली-सिंघु बॉर्डर तक किया जा रहा है। किराये में असमानता होने के कारण दिल्ली तक ई-बस का विस्तार नहीं हो पा रहा है।
28 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से 10 ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस समय सोनीपत रोडवेज के बेड़े में ई-बसों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। इनमें से सोनीपत से कुंडली बॉर्डर तक पांच और सोनीपत से गोहाना के बीच दो ई-बसों का संचालन किया जा रहा है।

हरियाणा सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड की बैठक में किराये को लेकर फैसला लिया जाएगा। किराया तय होने के बाद सोनीपत-दिल्ली ई-बस सेवा शुरू की जाएगी।
वर्जन
दिल्ली रूट पर ई-बसों का संचालन करने से पहले किराया तय होना है। हरियाणा सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड की बैठक में किराया तय होने के बाद दिल्ली आईएसबीटी तक ई-बसों का विस्तार किया जाएगा। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed