{"_id":"041b2caa23213e70ee5e85a15ce0c9bd","slug":"property-dispute-hanging-on-to-fund-the-murder-of-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी विवाद में किशोरी की फं दे पर लटकाकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी विवाद में किशोरी की फं दे पर लटकाकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
अशोक विहार में प्रापर्टी विवाद में एक किशोरी की फं दे पर लटकाकर हत्या कर दी गई और उसकी मां को बुरी तरह से पीटा गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी के ताऊ-ताई और उनके लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव चिटाना फिलहाल अशोक विहार, सोनीपत निवासी श्वेता (16) का शव पुलिस ने बृहस्पतिवार रात फ ंदे पर लटका बरामद किया था। उसकी मां सुमन ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जेठ प्रियव्रत और पति दिनेश अपने-अपने परिवार के साथ एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। मकान को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा रहता है। सुमन का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे उसका जेठ प्रियव्रत, जेठानी शशि और उनके लड़के रोहित, मोहित और अंकित घर में घुस आए और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपियों ने पहले उसकी बेटी श्वेता को पीटा और बाद में उसे फं दे पर लटकाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रियव्रत सहित पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। चिकित्सकों ने मौत का कारण फ ंदे से गला घुटना बताया है।
विज्ञापन
किशोरी के फं दे पर लटकने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मां ने अपने जेठ-जेठानी और लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
-नरसिंह, सिटी थाना प्रभारी, सोनीपत।
सिंचाई करने गए युवक की करंट लगने से मौत
सोनीपत। गांव कामी निवासी अमित (18) गुरुवार देर शाम खेत में सिंचाई करने गया था। जब वह खेत में बने कमरे में ट्यूबवेल चलाने लगा तो उसका हाथ बिजली के तार में छू गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मामले की सूचना पाकर परिजनों ने युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।