{"_id":"5f91d98b8ebc3ea3725217ea","slug":"property-dealer-fake-case-cash-sonipat-news-rtk5796252186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे डेढ़ लाख रुपये
विज्ञापन
मुरथल। मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में बुलाने के बाद एक प्रॉपर्टी डीलर को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध करने और होश में आने पर उसके युवती संग अश्लील फोटो व वीडियो होने की धमकी देकर डेढ़ लाख ऐंठने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर ने अपने परिचित दो अन्य प्रॉपर्टी डीलर के साथ एक युवती व महिला पर पूरा षड्यंत्र रचकर नकदी ऐंठने की शिकायत दी है। आरोप है कि पहले 20 लाख की डिमांड की थी, लेकिन बाद में डेढ़ लाख रुपये लिए गए। दोबारा 53000 मांगने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सोनीपत निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल और सदर गोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले दो प्रॉपर्टी डीलर को जानता है। मुरथल क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर ने उसे 4 सितंबर को अपने मुरथल थाना क्षेत्र में स्थित फ्लैट पर बुलाया था। जब वह फ्लैट पर पहुंचा तो वहां पर गोहाना क्षेत्र का प्रॉपर्टी डीलर व एक युवती भी मौजूद थी। उन्होंने उसे चाय पिलाई तो वह बेसुध हो गया। करीब एक घंटा बाद जब उसे होश आया तो दोनों परिचितों ने उसे कहा कि उन्होंने युवती के साथ उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली है। अगर वह उन्हें 20 लाख रुपये नहीं देगा तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसवा देंगे। उसने पैसे नहीं होने की बात कही तो इसी बीच एक अन्य महिला भी वहां आ गई। उन्होंने मिलकर उससे मोबाइल व उसकी कार की चाबी छीन ली। साथ ही उसे बांधने का प्रयास करने लगे। जिस पर वह भाग निकला। उसने मामले से अपनी पत्नी व बेटे को अवगत कराया। उसकी पत्नी ने गोहाना के प्रॉपर्टी डीलर से बात की। उसने युवती से उसका पैसों में समझौता करवाने के साथ कार और मोबाइल लौटाने की बात कही। उसकी पत्नी से बातचीत करते हुए आरोपी डेढ़ लाख रुपये पर आ गए। जिस पर 7 सितंबर को उन्हें डेढ़ लाख रुपये दे दिए गए। जिस पर उन्होंने कार व मोबाइल भी लौटा दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने फिर से उसकी पत्नी को फोन कर 53000 रुपये की मांग की। पहले वह इज्जत के लिए चुप रहा, लेकिन बाद में उसने अपने अन्य परिचितों को बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत करने को कहा। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई।
वर्जन
प्रॉपर्टी डीलर ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर नकदी ऐंठने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- राजीव कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल।