{"_id":"697a645d8c9fce03ae05e5ed","slug":"property-dealer-beaten-with-a-stick-accused-of-pointing-a-pistol-at-his-temple-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148841-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर को डंडे से पीटा, कनपटी पर पिस्तौल तानने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रॉपर्टी डीलर को डंडे से पीटा, कनपटी पर पिस्तौल तानने का आरोप
Thu, 29 Jan 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एनएच-44 स्थित कुंडली के पास कार से उतारकर प्रॉपर्टी डीलर की डंडे से पिटाई कर दी। आरोप है कि डीलर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी। साथ ही उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर -22 निवासी सतीश ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपनी कार से बहालगढ़ चौक पर अपने दोस्त गांव भटगांव निवासी संदीप के पास आए थे। लौटते समय कुंडली के एक निजी अस्पताल के सामने एक कार ने ओवरटेक किया। गाड़ी से उतरे युवकों ने उनकी कार के शीशे राॅड से तोड़ दिए।
आरोप है कि युवकों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसके बाद 10-15 युवकों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। आरोप है कि पिस्तौल जठेड़ी गांव निवासी देवेंद्र उर्फ चुजा के पास थी। हमला रंजिश की वजह से देवेंद्र उर्फ चुजा ने कराया है। उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।