{"_id":"69ed1efb13669cdc9d0e3c3f","slug":"program-in-the-temple-on-the-birth-anniversary-of-mother-sita-message-of-women-power-given-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153021-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: माता सीता जन्मोत्सव पर मंदिर में कार्यक्रम, नारी शक्ति का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: माता सीता जन्मोत्सव पर मंदिर में कार्यक्रम, नारी शक्ति का संदेश दिया
Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
गोहाना के जनकपुरा गेट स्थित मंदिर में माता सीता की जयंती मानते भक्तजन। स्रोत : मंदिर कमेटी
गोहाना। मेन बाजार जनकपुरा गेट स्थित श्रीराम साईं मंदिर में माता सीता जन्मोत्सव सक्षम समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी रहे।
उन्होंने कहा कि माता सीता भारतीय संस्कृति और सभ्यता की आदर्श देवी थीं। वे नारी शक्ति की प्रतिमूर्ति, त्याग, प्रेम, धैर्य, करुणा और संयम की मिसाल हैं। उनके जीवन में न तो भौतिक सुख की चाह थी और न ही बदले की भावना बल्कि भक्ति और समर्पण ने उन्हें मजबूत बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की सदस्य विनय तनेजा ने की। उन्होंने कहा कि माता सीता को धर्म, निष्ठा, सादगी, क्षमा और पति के प्रति समर्पण की जीवंत मिसाल माना जाता है, जिससे समाज को आदर्श जीवन जीने की सीख मिलती है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी आचार्य जगदीश पांडे ने कार्यक्रम में मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर हर भगवान चोपड़ा, विजेंद्र रतेवाल, आशा तनेजा, कोमल तनेजा, पुष्पा गंगवानी, हेमा दत्ता, कंचन मदान और तन्नू मिगलानी आदि मौजूद रहे।