फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Professors started protest against non-fixation of pay scale

सोनीपत: वेतनमान तय न किए जाने के विरोध में प्राध्यापकों ने शुरू किया धरना

Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Feb 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Professors started protest against non-fixation of pay scale
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के प्राध्यापकों ने वेतनमान तय न किए जाने व अन्य मांगों को लेकर प्रशासिनक भवन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गृह मंत्री अमित शाह के विश्वविद्यालय में दौरे को देखते हुए प्राध्यापकों ने 14 फरवरी को धरना न देने का निर्णय लिया। 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्राध्यापकों ने कहा कि सरकार के नियमानुसार पदोन्नति हुई, उनका वेतन तय नहीं किया गया। एक वर्ष से अधिक समय बीत जा चुका है। मांगों को पूरा कराने के लिए अनेक बार विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने हमेशा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया। जिसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया और शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार किया। धरने पर प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. परविंद्र सिंह, डॉ. राजेश्वरदास, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. ममता भगत, डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. जितेंद्र बत्रा, डॉ. अंजू, डॉ. सचिनदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed