फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Procession taken out in the city, welcomed at many places

शहर में निकाली शोभायात्रा, कई जगहों पर हुआ स्वागत

Thu, 06 Oct 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out in the city, welcomed at many places
सोनीपत। दशहरा पर्व के मौके पर शहर में धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार को भगवान श्रीराम की लीलाओं पर आधारित झांकियां व शोभा यात्रा निकाली गई। झांकियाें को देखने के लिए मार्गों के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रसाद वितरित किए।
विज्ञापन

रामलीला कमेटियों की ओर से दोपहर से पूर्व ही शोभा यात्रा व झांकियों की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। विभिन्न संगठनों की ओर से निकाली गई झांकी शहर के जटवाड़ा, सारंग रोड, गीता भवन, कच्चे क्वार्टर, बस अड्डा व मुरथल रोड से होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा व झांकियों ने सभी का मन जीत लिया। कलाकार भगवान राम, लक्ष्मण व सीता आदि की वेशभूषा में सभी को प्रभावित कर रहे थे। श्रीरामलीला सभा की ओर से कामी रोड रामलीला मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। श्री हनुमान दल मोहल्ला कोट और श्री सेवा समिति महाबीर दल की ओर से भी हनुमान स्वरूप की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उधर सनातन धर्म सभा गीता भवन की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा श्री सनातन धर्म महावीर दल की ओर से सेक्टर-15 तक शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

दशहरा पर्व के मौके पर मेयर निखिल मदान ने शहर में निकाली गई शोभायात्रा में हिस्सा लिया और सभी भक्तों को विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। दिव्य हनुमान स्वरूप से आशीर्वाद लिया। मदान ने दुर्गा मंदिर मोहल्ला कलां, बालाजी बाल सेवा समिति चार मरला, पवन पुत्र सेवा समिति, मोहल्ला कलां, रघुबीर दल मॉडल टाउन, श्री सेवा समिति महावीर दल, हनुमान मंदिर फैज बाजार, शिव मंदिर सिक्का कॉलोनी, बाल हनुमान सेवा समिति, हनुमान मंदिर कोट मोहल्ला द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा व विजयदशमी महोत्सव में भाग लिया। हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। मेयर निखिल मदान ने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की ओर से मॉडल टाउन स्थित फ्रेंड्स पार्क के पास लगाए गए भंडारे में शामिल होकर प्रसाद वितरण किया। इसके बाद मेयर ने शहर के सेक्टर-23 हुडा ग्राउंड, सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड पर किए गए रावण दहन कार्यक्रमों में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लगा रहा जाम, वाहन चालक हुए परेशान
विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाले जाने से लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा था, जिससे कई स्थानों पर मार्ग बाधित हो गया था। पुलिस व कमेटी सदस्यों को जाम की स्थिति को समाप्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। विशेषकर गुड़मंडी क्षेत्र, ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर, सेक्टर 14, चार मरला आदि जगहों से लगभग सभी शोभायात्रा निकली। जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति रही। गीता भवन चौक, गांधी चौक, सेक्टर 14-15 आउटर रोड, मामा भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, रेलवे रोड, ओल्ड रोहतक रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed