फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Problem... Mandi filled with sewer water instead of paddy

Sonipat News: समस्या... धान की जगह सीवर के पानी से भरी मंडी

Sat, 21 Sep 2024 07:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Sep 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Problem... Mandi filled with sewer water instead of paddy
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो चुकी है। धान की सरकारी खरीद 23 सितंबर की बजाय अब 1 अक्तूबर से शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

निजी खरीद शुरू होने व सरकारी खरीद शुरू होने के चंद दिन बचने के बावजूद अनाज मंडी में समस्याओं का अंबार लगा है। मंडी में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण यहां आ रहे किसानों व आढ़तियों को परेशानी हो रही है। टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए कृषि विपणन बोर्ड कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्लेटफाॅर्म पर बने गड्ढों में बारिश का पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में 1509 किस्म की धान की आवक एक सप्ताह से जारी है। धान में नमी ज्यादा होने के कारण किसानों को फसल बेचने में परेशानी आ रही है। वर्तमान में किसानों को धान के भाव कम मिल रहे हैं। 2000 से लेकर 2951 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की बोली लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी में 2982 क्विंटल धान पहुंचा है। मंडी में अब तक 23533 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी में समस्याओं को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। किसानों व आढ़तियों को मंडी में खराब व्यवस्था के दौरान परेशानी हो रही है। मंडी के मुख्य गेट पर ही सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं।

ऐसे में किसान की ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर आने व ले जाने में परेशानी होने लगी है। मंडी में फर्श पर भी कई जगहों पर कंकर उखड़े हुए हैं। ऐसे में फर्श पर फसल उतारने के बाद उसे इकट्ठा करने में दिक्कत हो सकती है। पेयजल को लेकर भी सुविधाएं अभी तक बेहतर नहीं हो पाई हैं। मंडी में वाटर कूलर के लिए कई जाल लगा रखे हैं, लेकिन वाटर कूलर सिर्फ एक ही जगह पर लगा हुआ है। मंडी में दुकानों के पीछे सीवर ओवरफ्लो होने से आढ़तियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed