फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Priyanka winner in Sanjhi Banao competition, Amisha stood second

सांझी बनाओ प्रतियोगिता में प्रियंका विजेता, अमिषा दूसरे स्थान पर रही

Thu, 06 Oct 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Priyanka winner in Sanjhi Banao competition, Amisha stood second
खरखौदा। दशहरा पर्व के मौके पर बुधवार को बरोणा गांव में शहीद कवि मेहर सिंह स्मारक समिति की ओर से सांझी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव की 45 महिलाओं व लड़कियों ने हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने साथ ही लोकगीत गाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फौगाट बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इससे पहले आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यातिथि का फूल माला व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सांझी बनाओ प्रतियोगिता में 52 अंकों के साथ प्रियंका ने पहला स्थान पाकर 3100 रुपये, अमिषा ने 46.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान पाकर 2100 व 46 अंकों के साथ तीसरा स्थान लेते हुए 1100 रुपये राजवंती ने प्राप्त किए। इसके अलावा अन्य दस इनाम प्रतिभागी महिलाओं को वितरित करने के साथ ही आयोजकों ने लोकगीत पर भी महिलाओं को पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि गजेंद्र फौगाट ने कहा कि पहले जो सांझी कला घर-घर का हिस्सा हुआ करती थी, वह आज लुप्त हो रही है। ऐसे में सरकार हमारे संस्कार व संस्कृति के बचाने के साथ ही इसे और ऊपर उठाने का प्रयास कर रही है और निश्चित ही हम इसमें कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि सांझी उत्सव को आज हरियाणा में जगह-जगह मनाया जा रहा है, वह चाहतें हैं कि इसे और बड़े स्तर पर मनाया जाए। इसके लिए अगले वर्ष बरोणा गांव में ही इसे और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान सन्नी, ऋषि, प्राचार्य रामबीर, आरएस दहिया सहित महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed