फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Priya Antil of the district won bronze medal in Karate competition

Sonipat News: कराटे प्रतियोगिता में जिले की प्रिया आंतिल ने जीता कांस्य पदक

Thu, 22 Aug 2024 07:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Aug 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Priya Antil of the district won bronze medal in Karate competition
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा ने अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। कराटे प्रतियोगिता 16 से 18 अगस्त तक पंचकूला में आयोजित की गई थी। पदक विजेता खिलाड़ी का बुधवार को महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। शारीरिक विभाग की अध्यापिका डाॅ. सुमन मान ने बताया कि प्रिया बेहतरीन खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता में प्रिया ने 68 किलो भार वर्ग में भाग लिया था। प्राचार्य गीता ने बधाई देते हुए बताया कि प्रिया ने पदक जीतकर जिले के साथ महाविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। वह महाविद्यालय में बीएससी स्पोर्ट्स साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा है। पदक विजेता को टीकाराम शिक्षण समिति के प्रधान सुरेंद्र दहिया, डॉ. अल्का दहिया व ज्योति दहिया ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed