फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Private hospital took Rs 4.34 lakh from Ayushman card without operation, investigation handed over to ADC

Sonipat News: बिना ऑपरेशन निजी अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड से ले लिए 4.34 लाख, एडीसी को सौंपी जांच

Fri, 27 Feb 2026 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Private hospital took Rs 4.34 lakh from Ayushman card without operation, investigation handed over to ADC
सोनीपत के लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की फरियाद सुनते खेल मंत्री ग
सोनीपत। शहर की बबीता ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत दी कि विवेकानंद चौक स्थित एक निजी अस्पताल ने बिना ऑपरेशन किए उनके आयुष्मान कार्ड से 4 लाख 34 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने अस्पताल और उसके एक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और वसूली गई राशि वापस मांगी। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने इसकी जांच एडीसी लक्षित सरीन को सौंपी है। इसके अलावा बैठक में 21 और लोगों ने अपनी फरियादें रखीं। 14 का निपटान मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन

वार्ड-20 के कबीरपुर की बबीता शिकायत लिखित शिकायत में बताया है कि पेट दर्द के चलते 11 अप्रैल 2025 को वह विवेकानंद चौक स्थित एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में गई थीं। अस्पताल प्रबंधन और बतौर यूरोलॉजिस्ट वहां के चिकित्सक ने जल्द ऑपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड होने की जानकारी देने पर अस्पताल के सरकारी पैनल पर होने और उपचार कैशलेस किए जाने की बात कह उन्हें भर्ती कर लिया गया। डिस्चार्ज समरी में 15 अप्रैल को बबीता की दाई यूरेटरिक पथरी का ऑपरेशन किए जाने और फिर 18 अप्रैल को डिस्चार्ज किए जाने की बात लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जो बीमारी थी ही नहीं उसके ऑपरेशन के नाम पर आयुष्मान भारत कार्ड से 4 लाख 34 हजार रुपये का भुगतान ले लिया गया। बबीता के मुताबिक इस राज से पर्दा तब उठा जब पेट का दर्द ठीक नहीं हुआ और 4 अगस्त 2025 को सिविल अस्पताल में दोबारा जांच करवाई।
वहां अल्ट्रासाउंड में किडनी में पथरी मौजूद मिली। इसके बाद पीड़िता ने 21 नवंबर 2025 को रोहतक पीजीआईएमएस में पथरी का ऑपरेशन करवाया। इस पर अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कही है। अब शिकायतकर्ता ने यूरोलॉजिस्ट और अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि फर्जी तरीके से लिए गए 4 लाख 34 हजार रुपये भी सरकारी खाते में जाने चाहिए।
लघु सचिवालय में हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त सुशील सारवान, डीसीपी कुशल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसडीएम सुभाष चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, निशांत छोक्कर सहित सभी एसीपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

खल पर कब्जा और कर्मचारियों के खिलाफ दी शिकायत
-सोनीपत के बलराज सिंह ने शिकायत रखी कि जाट जोशी में उनकी जमीन पर सिंचाई के लिए बने खाल को किसी व्यक्ति ने कब्जा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को संबंधित आरोपी को नोटिस करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी ने अपने वरिष्ठों के खिलाफ की गई शिकायत दी। राज्य मंत्री ने एसडीएम सोनीपत की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें एक ग्रीवेंस का सदस्य भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस मामले की तुरंत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। ईमैन्युअल केयर होम की अध्यक्ष कमल कुमार की शिकायत का तुरंत समाधान करते हुए मंत्री ने कहा कि ईमैन्युअल केयर होम के साथ लगते सफियाबाद रोड को तुरंत बनवाया जाएगा। आपकी हर उचित मांग को पूरा किया जाएगा। फरीदाबाद निवासी सुमन रानी की एक अन्य शिकायत पर गौरव गौतम ने गोदरेज ग्रीन एस्टेट के अधिकारी को निर्देश दिए कि इन्होंने जो पैसा जमा करवाया था उसे रिफंड करें। पार्कर रेजिडेंसी कुंडली निवासी विकास पाराशर की शिकायत पर उन्होंने एसडीएम और एसीपी को जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed