फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   prince who made sketch of PM Narendra Modi in Sonipat received letter from Modi

Sonipat: पीएम नरेंद्र मोदी का स्केच बनाने वाले युवराज को मिला मोदी का पत्र, पूरे परिवार में बना खुशी का माहौल

Sun, 20 Oct 2024 03:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 20 Oct 2024 03:07 PM IST
सार

युवराज ने प्रधानमंत्री का स्केच बनाया था। गोहाना में 25 सितंबर को आयोजित जन आशीर्वाद रैली में वह बेटे की जिद पर उसे लेकर रैली में पहुंचे थे। युवराज ने रैली के दौरान कुर्सी पर खड़े होकर बनाए गए स्केच को ऊपर उठाया था।

विज्ञापन
prince who made sketch of PM Narendra Modi in Sonipat received letter from Modi
युवराज का परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के मुख्य बाजार निवासी युवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र मिला है। जिसे पाकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। युवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्केच बनाकर 25 सितंबर को गोहाना में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कुर्सी पर खड़े होकर दिखाया था। जिसकी प्रधानमंत्री ने सराहना कर कहा था कि वह युवराज को पत्र लिखेंगे। चुनाव के बाद प्रधानमंत्री ने अब अपने किये वादे को पूरा करते हुए युवराज को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी शहर में महाबीर चौक के पास कपड़े की दुकान है। वीरेंद्र के पास तीन लडकी और एक लड़का है। छोटा लड़का युवराज शहर के सत्यानंद स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। वीरेंद्र ने बताया कि युवराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक (फैन) हैं और टीवी पर उनका भाषण ध्यान लगाकर सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज ने प्रधानमंत्री का स्केच बनाया था। गोहाना में 25 सितंबर को आयोजित जन आशीर्वाद रैली में वह बेटे की जिद पर उसे लेकर रैली में पहुंचे थे। युवराज ने रैली के दौरान कुर्सी पर खड़े होकर बनाए गए स्केच को ऊपर उठाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चे के हाथों में अपना स्केच देखा और भाषण बीच में ही रोक कर सुरक्षा कर्मियों से स्केच के पीछे बच्चे का नाम व पता लिखवाकर लाने को कहा था।

पीएम ने कहा था कि मैं तुम्हें पत्र लिखूंगा। तुमने बहुत सुंदर स्केच बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चे के नाम पत्र लिखकर भेजा है। यह पत्र परिवार को मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्यार को देखकर पिता वीरेंद्र व अन्य सदस्यों में खुशी की लहर है। उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed