फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preparations for the first meeting of SMDA, will soon draw a blueprint for development

Sonipat News: एसएमडीए की पहली बैठक की तैयारी, जल्द खींचेगा विकास का खाका

Thu, 20 Jun 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the first meeting of SMDA, will soon draw a blueprint for development
सोनीपत। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से जल्द विकास का खाका खींचा जाएगा। इसके लिए एसएमडीए की पहली बैठक आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर सरकार को पत्र लिखा गया है। एसएमडीए के लिए स्टाफ की नियुक्ति, रूल व रेगुलेशन (नियम और विनियमन) के लिए मांग रखी जाएगी। इसके साथ ही एसएमडीए की ओर से क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए खाका तैयार करके सरकार के पास भेजा गया है। एसएमडीए की बैठक जल्द मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

फरवरी में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) के लिए 100 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की थी। इससे सोनीपत महानगर के विकास को गति मिलनी है। इससे धरातल पर विकास कार्य शुरू किए जा सकेंगे। इसके बाद नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने 15 मार्च को नोटिफिकेशन जारी करके एसएमडीए का सीमांकन तय कर दिया था। एसएमडीए के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों, सोनीपत नगर निगम, गन्नौर, खरखौदा व कुंडली नगरपालिका क्षेत्र का विकास किया जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली पहली बैठक में विकास कार्य की चर्चा के साथ बजट जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के गठन के बाद पहली बार हुई थी बजट की घोषणा

सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के गठन के बाद पहली बार बजट की घोषणा हुई थी। अब महानगर के विकास को लेकर शीघ्र धरातल पर काम शुरू करने के लिए एसएमडीए की पहली बैठक होगी। तीन साल पहले तैयार किए गए मास्टर प्लान को देखें तो सोनीपत-कुंडली मल्टीफंक्शनल अर्बन कॉम्प्लेक्स की प्रारूप विकास योजना 16 लाख लोगों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार की गई है। जिला बनने से पहले सोनीपत क्षेत्र की जनसंख्या 1941 में 17781 थी। मास्टर प्लान के तहत 2031 में जनसंख्या 2523052 तक पहुंचने कर अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाका तैयार करने के लिए विभागों को लिया जाएगा सहयोग
विकास योजना का खाका तैयार करने के लिए खरखौदा, गन्नौर की सीमाओं के साथ गोहाना की ओर बादशाहपुर माच्छरी तक का क्षेत्र एसएमडीए में शामिल किया गया है। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की बेहतर सेवाएं व सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) व हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के माध्यम से सेवाओं को विस्तार देते हुए सुदृढ़ता प्रदान की जाएगी। सीवर, जलापूर्ति व बारिश के पानी की निकासी को और बेहतरीन करवाएंगे। सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। खेल स्टेडियम आदि के साथ सड़कों के चौड़ीकरण पर भी काम किया जाएगा। खरखौदा विकास योजना को मजबूती देने के लिए विशेष रूप से कदम बढ़ाए जाने हैं।
एसएमडीए में यह है स्टाफ की स्थिति
वर्तमान में एसएमडीए कार्यालय नगर निगम के एक कमरे में चल रहा है। यहां सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएम पांडुरंग, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्राम कुमार मीणा, वीणा हुड्डा, कार्यकारी अभियंता अमित कुमार, जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा है। साथ ही नगर निगम से एक डाटा एंट्री ऑपरेटर व एक चपरासी है।



एमडीएम की पहली बैठक के लिए तैयारी पूरी है। इसके लिए सरकार को पत्र लिखा गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक जल्द होने की संभावना है। बैठक में क्षेत्र के विकास का खाका खींचने के लिए सरकार को प्रारूप भेज रखा है।
- वीणा हुड्डा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed