फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power struggle: Nomination process begins today, preparations complete at administrative level

सत्ता संग्राम : नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी

Thu, 05 Sep 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Power struggle: Nomination process begins today, preparations complete at administrative level
सोनीपत। प्रदेश में विधानसभा चुनावों की वीरवार होने वाली अधिसूचना के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो 12 सितंबर तक जारी रहेगी। इसको लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसमें गन्नौर, सोनीपत, राई, गोहाना, खरखौदा और बरोदा शामिल हैं। सभी छह विधानसभाओं के 12 लाख 795 मतदाता 5 अक्तूबर को अपने मतों का प्रयोग करेंगे। छह विधानसभाओं में सबसे अधिक मतदाता सोनीपत तो सबसे कम खरखौदा विधानसभा में हैं। जिले में 1291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने पहले ही मतदान की तारीख को 1 से बढ़ाकर 5 अक्तूबर कर दी थी। मतगणना 8 अक्तूबर को होगी। विशेष बात यह है कि इस बार 37175 युवा पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 449 ऐसे मतदाता हैं, जिनकी आयु 100 वर्ष से अधिक है। जबकि 13046 मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से अधिक है।
विज्ञापन

यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल
- 05 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू
- 12 सितंबर तक नामांकन दर्ज करवाए जा सकेंगे
-13 सितंबर को नामांकनों की छंटनी की जाएगी
- 16 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे

- 05 अक्तूबर को मतदान होगा
- 08 अक्तूबर को मतगणना की जाएगी

एक ही शपथ पत्र देना होगा
भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से पहले उम्मीदवारों के लिए दो शपथ पत्र फॉर्म-26 में लगाने अनिवार्य थे, अब दोनों शपथ पत्रों का प्रपत्र 26 में एक ही शपथ पत्र संकलित कर तैयार किया गया है। उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र के साथ नए फार्म-26 में एक ही शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे, जो नोटरी व एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के समक्ष शपथ लेनी है। शपथ पत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकता। शपथ पत्र में उम्मीदवार को अपने बारे में आपराधिक पृष्ठभूमि, संपत्तियां, देनदारियां, शिक्षा का विवरण सहित घोषणा करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड पुरुष मतदाता महिला मतदाता मंगलामुखी कुल मतदाता
गन्नौर 103198 90217 00 193415

राई 106936 91848 08 198792
खरखौदा 94372 82146 09 176527
सोनीपत 129593 120027 05 249625
गोहाना 103426 90754 11 194191
बरोदा 101552 86693 00 188245
कुल 639077 561685 33 1200795


हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव के लिए 5 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। जिले की छह विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी नामांकन पत्र स्वीकार करेंगे।
डॉ. मनोज कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed