फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Power failure due to strong wind, people kept wandering due to stoppage of work

तेज हवा से बिजली गुल, कामकाज ठप होने से भटकते रहे लोग

Fri, 17 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to strong wind, people kept wandering due to stoppage of work
तहसील कार्यालय में बिजली गुल होने से कामकाज ठप होने के कारण बाहर बैठे लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। बारिश से पहले तेज हवा के कारण वीरवार को 11केवी फीडर की लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। जिससे जिला मुख्यालय की बिजली गुल हो गई। कई कार्यालयों में बिजली कट के बाद कामकाज प्रभावित हो गया। जिससे लोगों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लोग कार्यालयों के सामने बिजली आपूर्ति के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर दो बजे बिजली चालू होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। लोगों का कहना था कि जिला मुख्यालय में बिजली आपूर्ति निर्बाध करने का प्रबंध होना चाहिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में ग्राउंड फ्लोर पर एसडीएम व तहसील कार्यालय है। वहीं पहली मंजिल पर डीसी, सीटीएम, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग के कार्यालय है। दूसरी मंजिल पर पुलिस विभाग का कार्यालय है। तीसरी मंजिल पर निर्वाचन कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, विजिलेंस व डीआईपीआरओ का कार्यालय है। इन कार्यालयों में रोजाना आम लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बारिश से पहले आई तेज हवा के दौरान लघु सचिवालय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 11केवी लघु सचिवालय फीडर की लाइन पर टहनी गिरने से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। जिसके कारण लघु सचिवालय में बिजली संकट गहरा गया। यहां काम कराने के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

तहसील में मैं जमीन के केस के मामले में आया था। केस की सुनवाई के लिए दोपहर 12 बजे आया तो यहां बिजली आपूर्ति बंद मिली। डेढ़ घंटे से तहसील कार्यालय में अंधेरा पसरा हुआ है। अभी तक बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इकबाल निवासी गांव थरिया
लघु सचिवालय में काम के सिलसिले में आया था, लेकिन कार्यालय में बिजली नहीं होने के कारण काम नहीं हो पाया। ऐसे में बिजली के दोबारा आने का इंतजार करते हुए काफी समय बीत चुका है। बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू होने की जानकारी ली तो कोई जवाब भी नहीं मिला।
- संदीप निवासी गांव नाथूपुर
जमीन का इंतकाल कराने के लिए तहसील में पहुंचा तो तहसील कार्यालय में अंधेरा पसरा मिला। मैं दो माह से जमीन के इंतकाल के लिए चक्कर काट रहा हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे कारण परेशान होकर वापस घर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
- ईश्वर निवासी गांव ककरोई
जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रावधान है। मुख्यालय पर बिजली गुल होने से लोगों के साथ यहां काम करने वाले कर्मचारियों की परेशानी बढ़ रही है। सभी कार्यालय में काम काज ठप होने से लोग इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं।

- कर्मबीर निवासी गांव अहमदपुर
वर्जन
तेज हवा में 11केवी लघु सचिवालय फीडर की लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से जिला मुख्यालय की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई है।
- विक्की गहलावत, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed