फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Poverty will be eradicated by educating children, not by yellow and blue cards: Bhagwant Mann

पीले और नीले कार्ड से नहीं, बच्चों के शिक्षित होने से गरीबी दूर होगी : भगवंत मान

Sun, 04 Aug 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Poverty will be eradicated by educating children, not by yellow and blue cards: Bhagwant Mann
सोनीपत। पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार भगवंत सिंह मान ने कहा कि पीले और नीले कार्ड से नहीं, बच्चों के शिक्षित होने से गरीबी दूर होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार खटारा हो गई है। अब नए इंजन की जरूरत है। पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री हो सकती है तो हरियाणा में क्यों नहीं।
विज्ञापन


वह अनाज मंडी में आयोजित बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के सुख-दुख सांझे हैं। फसलें, मुसीबत और रिश्तेदारियां सांझी हैं। अगर नेताओं की नियत साफ है तो बहुत कुछ हो सकता है। पंजाब के रिश्तेदारों से फोन कर पूछ सकते हैं, पंजाब में 43 हजार पक्की नौकरियां दी गई हैं। किसी का एक रुपया भी नहीं लगा है। अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा के लिए नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी बनाई और दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री बन गए। केजरीवाल ने काम की राजनीति की है, नाम की नहीं की। कोई पार्टी नहीं बोलती कि स्कूल बनाएंगे, अस्पताल बनाएंगे। बिजली फ्री कर देंगे। कोई भी पार्टी नहीं कहती कि राशन घर पर देंगे। पहले भी हरियाणा के लोगों ने दूसरी जगह वोट देकर देख ली। इस बार केजरीवाल को वोट देकर देखें। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में कोई पुलिस का जवान, फौजी का जवान शहीद होने पर एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देते हैं। पंजाब में और दिल्ली में स्कूल और अस्पताल अच्छे हो सकते हैं तो हरियाणा में भी हो सकते हैं। हरियाणा को डबल इंजन की नहीं नए इंजन की जरूरत है। हरियाणा का डबल इंजन खटारा है, इसलिए खट्टर साहब को बदला। अब आप नायब सिंह को बदल देना। अपने बच्चों को पढ़ाने का काम करो। आप के बच्चे पढ़ लिखकर अफसर बनकर गरीबी दूर करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बीके कौशिक, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रजनीश जैन, नवीन गौड, देवेंद्र गौतम, राजेश सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed