फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   postmortem conducted on corona report negative

कोरोना सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कराया मृतक का पोस्टमार्टम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
postmortem conducted on corona report negative
सोनीपत। शहर में आइसक्रीम की दुकान पर काम करने वाले बिहार के व्यक्ति की मौत बीमारी से हुई थी। कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले के बाद शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करने से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया था। अब उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिहार का रहने वाला जलालुद्दीन अपने साथियों के साथ सोनीपत में आइसक्रीम बनाने और बेचने का काम करता था। जलालुद्दीन कई साल से गीता भवन स्थित एक दुकान पर आइसक्रीम का कार्य करता था। वह 15 मार्च को बिहार से यहां पर आया था। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया। दुकान मालिक ने उसको अन्य कर्मचारियों के साथ शहर के चार मरला स्थित एक मकान में रुकवाया था। वहां पर जलालुद्दीन 10 अप्रैल को बीमार हो गया था। उसको खांसी-बुखार था और पेट में दर्द की शिकायत थी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed