फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Post of Psychiatrist at District Hospital Vacant for One Month

Sonipat News: जिला अस्पताल में एक माह से मनोरोग विशेषज्ञ का पद खाली

Tue, 28 Apr 2026 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Post of Psychiatrist at District Hospital Vacant for One Month
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में एक माह से मनोरोग विशेषज्ञ का पद खाली है। मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप आंतिल अपना त्यागपत्र दे चुके हैं। विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के चलते मनाेरोगियों को इलाज नहीं मिल रहा। यहां से मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सेंटर स्थापित करने के लिए मुख्यालय ने मार्च, 2018 में मंजूरी दी थी। उसके बाद मुख्यालय से सेंटर के संचालन के लिए दो स्टाफ नर्स, एक सोशल वर्कर व वार्ड अटेंडेंट की नियुक्त हुई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने 12 अगस्त 2022 काे जिले में 38 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसमें नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आरती को ज्वाइन करने के आदेश जारी हुए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी मनोरोग विशेषज्ञ ने ज्वाइन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से अनुबंध आधार पर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप की नियुक्ति की गई थी। सितंबर 2022 में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप ने जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं शुरू की थी।
अस्पताल में रोजाना 60 से ज्यादा इलाज कराने पहुंच रहे थे। अब एक माह से डॉ. संदीप के त्यागपत्र देने के बाद से मनोरोगियों को इलाज नहीं मिल रहा है।

मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. संदीप आंतिल ने त्यागपत्र देकर नौकरी छोड़ दी है। जल्द ही मुख्यालय से मंजूरी लेकर नई नियुक्ति की जाएगी।
- डॉ. योगेश गाेयल, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed