{"_id":"662467839ac3be0a0d0d81a6","slug":"post-mortem-of-panipat-youth-conducted-in-canada-body-can-be-brought-to-india-today-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat : कनाडा में कराया गया पानीपत के युवक का पोस्टमार्टम, आज भारत लाया जा सकता है शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat : कनाडा में कराया गया पानीपत के युवक का पोस्टमार्टम, आज भारत लाया जा सकता है शव
Sun, 21 Apr 2024 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनीपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 06:40 AM IST
सार
कनाडा में चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव एयरपोर्ट पर भेज दिया गया है। वहां से सोमवार को भारत आ सकता है।
विज्ञापन
चिराग अंतिल
- फोटो : फोटो साभार- यूट्यूब वीडियो ग्रैब / फेसबुक @deepender.s.hooda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के वैंकूवर में हमलावरों ने 13 अप्रैल को गोली मारकर पानीपत निवासी चिराग की हत्या कर दी थी। कनाडा में चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव एयरपोर्ट पर भेज दिया गया है। वहां से सोमवार को भारत आ सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को गांव बड़ौली में यमुना घाट पर चिराग का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजन लगातार विदेश मंत्रालय के साथ दूतावास के संपर्क में हैं। मूलरूप से गांव बड़ौली के सेक्टर-12 निवासी रोमित आंतिल ने बताया कि उनका भाई चिराग कनाडा में एमबीए की पढ़ाई करने गया था। वह अब वर्क वीजा पर एक सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। उन्हें वैंकूवर पुलिस ने मेल से जानकारी दी थी कि आपके भाई चिराग आंतिल की वैंकूवर में हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
मां हो जाती है बेसुध
विदेश में बेटे की हत्या की जानकारी होने के बाद से मां की हालत बिगड़ी हुई है। परिजनों का कहना है कि वह अक्सर बेसुध हो जाती हैं। वहीं पिता, भाई व मामा लगातार शव को भारत लेकर आने को प्रयासरत हैं। परिजनों ने बताया कि वैंकूवर पुलिस ने वहां पत्रकारों को बताया है एक बेकसूर की जान गई है।
विज्ञापन