{"_id":"63a4b3c41026a76b73203168","slug":"post-mortem-of-mbbs-student-s-body-family-members-demanded-high-level-investigation-sonipat-news-rtk667199696","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एमबीबीएस छात्रा के शव का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एमबीबीएस छात्रा के शव का कराया पोस्टमार्टम, परिजनों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन
छात्रा के परिजन मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए। संवाद
- फोटो : Sonipat
भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के छात्रावास में आत्महत्या करने वाली एमबीबीएस की छात्रा के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। परिजनों ने महिला थाना खानपुर कलां पहुंचकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती छात्रावास में रोहतक के छोटूराम कॉलोनी की रहने वाली छात्रा डिंपल (24) का शव फंदे पर लटका मिला था। महिला मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला थाना खानपुर कलां व रोहतक निवासी परिजनों को सूचना दी थी। डिंपल के परिजनों ने मामले में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि वह जांच के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों से पत्र के माध्यम से मांग करेंगे। परिजनों ने महिला मेडिकल कॉलेज के परिसर में उच्च अधिकारी जांच करने की मांग की।
3 दिन पहले ही घर से आई थी डिंपल
परिजनों ने बताया कि डिंपल सोमवार को ही महिला मेडिकल कॉलेज आई थी। बुधवार को सुबह उसने मां से बात की थी। डिंपल ने पढ़ाई से संबंधित बात की थी। शाम को करीब साढ़े चार बजे उनको डिंपल की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
एफएसएल टीम ने घटनास्थल के लिए नमूने
विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम वीरवार सुबह महिला मेडिकल कॉलेज पहुंची और स्वर्ण जयंती छात्रावास में जाकर नमूने लिए। नूमनों की रिपोर्ट आने पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी।
छात्रा की मौत के बाद स्थगित की हड़ताल
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्राएं बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरने पर बैठी हुई थीं। डिंपल की मौत के बाद छात्राओं ने हड़ताल को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। छात्राओं का कहना है कि दो दिन के बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। छात्रा के मोबाइल पर लॉक लगा हुआ है। जिससे खुलवाया जाएगा। -सुदेश, थाना प्रभारी, महिला थाना, खानपुर कलां