{"_id":"acaddb9ba76e1364f16d4e84b92d8b98","slug":"positive-news-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार फ्री डे : वकील और जज पहुंचे साइकिल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार फ्री डे : वकील और जज पहुंचे साइकिल पर
ब्यूरो/अमर उजाला गन्नौर
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गन्नौर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कार फ्री डे मनाया। इस दौरान सभी अधिवक्ता शहर के देवीलाल चौक पर एकत्रित होकर पैदल कोर्ट परिसर पहुंचे। अधिवक्ताओं की इस मुहिम की गन्नौर कोर्ट के एसडीजेएम नरेंद्र व जेएमआईसी विक्रांत ने प्रशंसा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना है तो सभी को एकजुट होना होगा। ईंधन से चलने वाली गाड़ियों का प्रयोग कम कर साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। इस मुहिम के अंतर्गत एसडीजेएम नरेंद्र व जेएमआईसी विक्रांत भी साइकिल पर कोर्ट परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन
पैदल यात्रा में गन्नौर बार एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र राठी, मुकेश कौशिक, जेबी त्यागी, सतीश पांचाल, अनिल राठी, सुंदर रापरिया, दिनेश मुदगिल, विवेक गौड़, संजय पांचाल, अजीत राठी, कृष्ण लाल, रामफूल, जितेंद्र डांगी, सुशील त्यागी, सुमित शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन