फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Posing as SI of Mumbai Crime Branch, extorted Rs 3.20 lakh

Sonipat News: खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसआई बता 3.20 लाख रुपये ठगे

Mon, 26 Aug 2024 01:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Aug 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
Posing as SI of Mumbai Crime Branch, extorted Rs 3.20 lakh
राई। गांव जगदीशपुर के पास स्थित ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार करने का भय दिखाकर 3.20 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का एसआई बताकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रोफेसर शुभाशीष भट्टाचार्य ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह मैक्स हाइट्स में रहते हैं। 8 अगस्त को उनके पास किसी ने कॉल कर खुद को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच कुरूला स्टेशन का एसआई बताया था। उन्हें कहा कि जेट एयरवेज के मालिक मुंबई निवासी नरेश गोयल के घर से आपके नाम का आधार कार्ड, बैंक अकाउंट व सिम कार्ड व डेबिट कार्ड मिले है। प्रोफेसर से कहा गया कि आपने नरेश गोयल के साथ मिलकर 250 लोगों के साथ 550 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है और 20 लाख रुपये कमीशन लिया है। उन्हें डराया गया कि मुंबई क्राइम ब्रांच में मुकदमा दर्ज हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट से भी गिरफ्तारी के वारंट जारी हो चुके हैं। उन्हें मामले से निकालने की एवज में 3.20 लाख रुपये खाते में डलवा लिये। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत दी।

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

शंभू नाथ शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed