फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Poor condition due to heat, power crisis is becoming severe, 1.30 crore units are being consumed daily.

Sonipat News: तप रही जनता, नहीं पिघल रही व्यवस्था

Tue, 21 May 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Poor condition due to heat, power crisis is becoming severe, 1.30 crore units are being consumed daily.
सोनीपत। 45 डिग्री तापमान के बीच लोग बेहाल हैं। बिजली के अघोषित कट परेशानी को और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


जिम्मेदारों की ओर से जिस कंपनी को व्यवस्था में सुधार का जिम्मा साैंपा था, वह 50 फीसदी काम भी पूरा नहीं कर पाई है। िस्थति बेकाबू हुई तो बैठकों का दाैर चला। सोमवार को बिजली निगम के मुख्य अभियंता मुकेश चौहान ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने जल्द काम पूरा कराने और लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के निर्देश दिए।

दो दिन से रोजाना बिजली की खपत 1.30 करोड़ यूनिट के पार पहुंच रही है। पिछले कई दिनों से खरखौदा, गोहाना, राई व गन्नौर समेत ग्रामीण क्षेत्र में लंबे-लंबे कट लगाए जा रहे हैं। जिले में 1000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जबकि 758 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है। शिकायत केंद्र में रोजाना 600 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम ने वर्ष 2021 में जिले में बिजली व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू की थी। अक्तूबर, 2021 में धनलक्ष्मी इलेक्ट्रिक प्रा. लि. को टेंडर दिया था। कंपनी को 18 माह में काम पूरा करना था। ढाई साल में कंपनी ने 658 में से महज 240 ट्रांसफार्मर लगाए और 76 में से महज 25 फीडर ही तैयार हुए। काम में देरी के चलते लोगों को भीषण गर्मी के बीच पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर के तहत लगाए जाने हैं यह ट्रांसफार्मर
63 केवीए के 128 ट्रांसफार्मर

100 केवीए के 405 ट्रांसफार्मर
200 केवीए के 125 ट्रांसफार्मर
क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार लगाए जाने हैं ट्रांसफार्मर
-200 केवीए के ट्रांसफार्मर शहरी क्षेत्र में लगेंगे

-100 केवीए के 285 ट्रांसफार्मर शहर में और बाकी ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाने हैं
-63 केवीए के लगभग सभी ट्रांसफार्मर ग्रामीण क्षेत्र में लगने हैं


18 मई को रिकॉर्ड 1.37 करोड़ यूनिट बिजली की हुई खपत
गर्मी के सीजन में पहली बार 18 मई को रिकॉर्ड 1.37 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई है। इससे पहले 17 मई को 1.31 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी। बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही लाइन लॉस भी बढ़ रहा है, जिसकी वजह से अघोषित कट लग रहे हैं। इससे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। अधिकारी लोगों को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति देने के दावे कर रहे हैं। सोनीपत सर्कल में ही बिजली की ज्यादा खपत है। औद्योगिक क्षेत्र और शहर में लोड ज्यादा है।





यूं बढ़ती गई बिजली की खपत

तिथि खपत (यूनिट में)

13 मई 1.09 करोड़
14 मई 1.19 करोड़
15 मई 1.23 करोड़
16 मई 1.25 करोड़

17 मई 1.31 करोड़
18 मई 1.37 करोड़
19 मई 1.22 करोड़ (रविवार को ज्यादातर उद्योगों में छुट्टी होती है)

गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। 13 मई से लगातार रोजाना 1 करोड़ यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च की जा रही है। बिजली के अघोषित कट न लगे, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर रखे हैं।
- गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed