फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pollution investigation center returned after seeing Ramlila, murdered by attacking with a sharp weapon, partner serious

रामलीला देखकर लौटे प्रदूषण जांच केंद्र कारिंदे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, साथी गंभीर

Fri, 07 Oct 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pollution investigation center returned after seeing Ramlila, murdered by attacking with a sharp weapon, partner serious
कृष्ण का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
रामलीला देखकर लौटे दो साथियों पर आदर्श नगर गंदा नाला के पास अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर दोनों को लहूलुहान कर गंदा नाला के पास फेंककर भाग गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसके साथी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों का शिकार हुआ युवक प्रदूषण जांच केंद्र पर काम करता था। वहीं उसका साथी पेट्रोल पंपकर्मी है।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले के गांव जयनगर निवासी नीरज झा ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह जैन संस पेट्रोल पंप, सोनीपत पर काम करता है। उसके बड़े भाई कृष्ण (30) सोनीपत के सिटी लाइन पेट्रोल पंप पर स्थित प्रदूषण जांच केंद्र पर काम करते थे और आदर्श नगर में राजकुमार के कार्यालय में रहते थे। कृष्ण व उसके साथी आदर्श नगर निवासी रिंकू बुधवार शाम को रामलीला देखने गए थे। वे रात में वापस आ गए थे।
विज्ञापन

रिंकू के परिजनों ने कहा कि रात में कृष्ण ने रिंकू को फोन करके उसके साथ झगड़ा होने की सूचना दी थी। उसके बाद कृष्ण व उसका साथी रात में 12 बजे पुलिस को गंदा नाला के पास लहूलुहान हालत में मिले। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां पर एक को मृत घोषित कर दिया गया था। दोनों के पास कोई कागजात या मोबाइल नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घर से निकले रिंकू जब देर रात तक वापस नहीं पहुंचे तो उसकी पत्नी शिवानी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। तब पुलिस ने दो युवकों के गंदे नाले के पास घायल मिलने की सूचना दी। रात में करीब एक बजे शिवानी अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची तो रिंकू व कृष्ण की पहचान की। उसके बाद पुलिस ने कृष्ण के भाई नीरज को सूचना दी। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नीरज के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही जांच
पुलिस टीम मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में पांच-छह संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही। कृष्ण व रिंकू के मोबाइल और पर्स भी नहीं मिले है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने प्रदूषण जांच केंद्र के कारिंदे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। उसका साथी गंभीर है। मामले में हत्या व हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। -इंस्पेक्टर संदीप कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27।

आदर्श नगर में युवक की हत्या व उसके साथी पर जानलेवा हमला करने के मामले में अस्पताल में पहुंचे मृतक ?

आदर्श नगर में युवक की हत्या व उसके साथी पर जानलेवा हमला करने के मामले में अस्पताल में पहुंचे मृतक ?- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed