फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   policemen saved the life of an elderly wpman by playing on her life

मानवता की मिसाल : पुलिस कर्मियों ने जान पर खेलकर बचाई बुजुर्ग महिला की जिंदगी

Thu, 23 Apr 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
policemen saved the life of an elderly wpman by playing on her life
खुबडू के पास नहर में गिरी बुजुर्ग महिला को उसकी बेटी को सौंपते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sonipat
गन्नौर। खुबडू झाल पुलिस चौकी के कर्मियों ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए गांव सरढ़ाना व खुबडू के बीच नहर में गिरी बुजुर्ग महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग को नहर में गिरता देख चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने नहर में छलांग लगा दी और करीब एक किलोमीटर तक बुजुर्ग के पीछे जाकर उन्हें बाहर निकाला गया। खुबडू चौकी पुलिस ने बाद में बुजुर्ग महिला की बेटी को बुलाकर उन्हें उसको सौंप दिया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह चौकी प्रभारी रमेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को खुबडू झाल नहर में गिरता देखा तो तुरंत साथी एचसी अमित व सिपाही विकास के नहर में छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने जान पर खेलकर करीब एक किलोमीटर दूर जाकर बुजुर्ग को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि वह लॉकडाउन की पालना कराने के लिए नहर पर नाका लगाए हुए थे। तभी उन्होंने पानी से आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि एक महिला नहर में बहकर जा रही है। उन्होंने अपने अन्य कर्मचारियों को आवाज दी और तुरंत नहर मेें कूद गए। इसके बाद अन्य कर्मी भी नहर में कूद पड़े और सभी ने मिलकर बुजुर्ग महिला को करीब एक किलोमीटर दूर जाकर निकाल लिया। रमेश कुमार ने बताया कि नहर से निकाल कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम शांति देवी (75) बताया। वह गांव ठसका माहरा की रहने वाली है। बुजुर्ग ने बताया कि वह खुबडू गांव में दवाई लेने के लिए एक जीप में बैठकर आई थी। जीप वाला पुलिस को देखकर सरढ़ाना की तरफ उसे सड़क पर छोड़कर चला गया। वह पैदल नहर पर पहुंची और थकने के कारण नहर पर बनी रेलिंग के साथ बैठने लगी तो अचानक नहर में जा गिरी। पुलिस ने महिला को साथ लगते पानीपत के गांव पुठर में रहने वाली उसकी बेटी के हवाले कर दिया है। पुलिस के साहसिक कार्य के लिए सरढाणा के सरपंच चांद पहलवान, बली कुतुबपुर के देवेंद्र, खुबडू के मेहर सिंह व नयाबांस के पूर्व सरपंच दिलबाग ने पुलिस टीम की सराहना की है। इस दौरान एएसआई सतीश कुमार व महिला कांस्टेबल सुषमा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
पुलिस गश्त के दौरान एक महिला की आवाज नहर की तरफ से आई तो देखा कि महिला बहकर जा रही थी। तुरंत साथी कर्मियों की मदद से नहर में छलांग लगाई। जब तक महिला पुल के नीचे से निकल गई थी। करीब एक किलोमीटर पीछा करने के बाद उसे सकुशल निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार, चौकी प्रभारी, खुबडू झाल, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed