{"_id":"584318fe4f1c1b0c1ede96f2","slug":"police-filed-a-case-against-lawyers-sonipat-kharkhoda-haryana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के खिलाफ वकीलों ने दायर किया इस्तगासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों के खिलाफ वकीलों ने दायर किया इस्तगासा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी वर्क सस्पेंड कर हड़ताल पर बैठे बार ऐसोसिएशन सदस्य।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर एक अधिवक्ता के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई होने तक वर्क सस्पेंड पर गए वकीलों ने दूसरे दिन भी काम बंद रखा। वकीलों का कहना है कि जब तक दोषी पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज नहीं किया जाता है तब तक वह वर्क सस्पेंड रखेंगे।
वकीलों ने कहा कि पुलिस वकीलों को भी भीड़ का हिस्सा समझकर मनमाना रवैया अपना रही है, जबकि वह अपने साथी वकील के साथ हुई बदसलूकी को लेकर चुप नहीं बैठेंगे। खरखौदा बार ऐसोसिएशन के समर्थन में आई सोनीपत बार ऐसोसिएशन ने भी शनिवार को वर्क सस्पेंड कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, शनिवार की शाम को वकीलों ने न्यायालय में पुलिस कर्मियों के खिलाफ इस्तगासा डाल दिया और कहा कि जब तक पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह वर्क सस्पेंड रखते हुए अपनी हड़ताल को जारी रखेंगे। वकीलों ने कहा कि अगर सोमवार तक पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदेशव्यापी हड़ताल शुुरू करेंगे।
गांव कंवाली निवासी एक वकील सुमित दहिया ने आरोप लगाया था कि उसके भाई के साथ पड़ोसी द्वारा किए जा रहे झगड़े का उसने ना केवल बीच-बचाव करवाया, बल्कि पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन पुलिस द्वारा उसे ही चौकी में बुलाकर ना केवल समझौते का दबाव बनाया गया, बल्कि उसके द्वारा समझौते से मना करने पर उसे पर भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उसे हवालात में बंद कर पीटा गया। मामले की शिकायत डीएसपी प्रदीप को देने पर वकीलों की मांग पर झरोठ चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार व मुंशी कांस्टेबल विरेंद्र को लाइन हाजिर किया गया था, लेकिन खरखौदा बार ऐसोसिएशन पुलिस कर्मचारियों पर मुकदमा करने की मांग करते हुए हड़ताल पर चला गया। जिसके तहत शनिवार को दूसरे दिन भी खरखौदा बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। वहीं सोनीपत बार एसोसिएशन ने भी इसका समर्थन करते हुए वर्क सस्पेंड कर दिया।
फोटो : 38 मांगों को लेकर दूसरे दिन भी वर्क सस्पेंड कर हड़ताल पर बैठे बार ऐसोसिएशन सदस्य।