फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police continue to raid bhupender for his liquor smuggler

रातभर शराब तस्कर भूपेंद्र को लेकर उसके ठिकानों पर दबिश देती रही पुलिस, की गई पूछताछ  

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
police continue to raid bhupender for his liquor smuggler
सोनीपत। खरखौदा शहर के बाइपास पर शराब माफिया भूपेंद्र ठेकेदार के रात को आत्मसमर्पण करने के बाद से पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। उसके ठिकानों पर रातभर दबिस भी दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम की तरफ से जब्त की गई शराब को आरोपी के गोदाम में ही रखने के बाद उसमें भारी गोलमाल व गोदाम में अवैध शराब मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर शिकंजा कस दिया था। जिसके चलते उसने रात को सरेंडर कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथियों व सांझेदारों का पता लगा रही है। शराब तस्कर भूपेंद्र ठेकेदार ने रात को खरखौदा थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था। उसके बाद तुरंत पुलिस उसे उसके ठिकानों पर लेकर गई। रात भर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में इतना ही बता रही है कि हर पहलु की जांच जारी है। पुलिस ने उसके ठिकानों से कितनी शराब और बरामद की है इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले को लेकर आरोपी के पुलिस कर्मियों से रहे संबंधों का पता लगा रही है। इसके साथ ही पुलिस अब यह भी पता लगाएगी कि आरोपी का किसी नेता का सरंक्षण तो नहीं मिला था। पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर से अब कई राज खुल सकेंगे। जिससे पता चलेगा कि शराब में हुए गोलमाल में कैसे और किसने मदद की और उसके तार कहां-कहां और कितने बड़े स्तर पर जुड़े हुए हैं। जिसके बल पर वह इस धंधे में काफी आगे तक बढ़ गया था। अवैध शराब के धंधे में भूपेंद्र ठेकेदार के पुलिस पकड़ में आने के बाद अब पुलिस उसके साथियों की तलाश में भी दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed